आयकर विभाग की तलाशी में करोड़ों रुपए के अवैध लेनदेन का हुआ खुलासा
अभिनेता के घर से 1.8 करोड़ नकद जप्त,11 लॉकर सील
राजेश दुबे
जाने माने अभिनेता और हाल के दिनों में कथित मसीहा बन कर उभरे सोनू सूद के यहां बीते दिनों आयकर विभाग के द्वारा सर्वे किया गया ।सर्वे की सूचना जैसे ही मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंची ,उसके बाद प्रशंसकों में इस सर्वे यानी तलाशी को लेकर तरह तरह कि चर्चा होने लगी ।किसी ने इसे केंद्र सरकार की साजिश बताया तो किसी ने सर्वे को उचित कदम बताया था ।लेकिन अब जो रिपोर्ट सामने आई है उसके बाद ना सिर्फ मीडिया का एक वर्ग बल्कि सोनू सुद के प्रशंसक भी मौन धारण कर चुके है ।
सोनू सूद के ठिकानों पर ली गई तलाशी में करोड़ों रुपए के अवैध लेन देन का खुलासा हुआ है ।आयकर विभाग द्वारा सोनू सूद के मुंबई , लखनऊ, कानपुर , जयपुर ,दिल्ली एवं गुड़गांव में फैले 28 ठिकानों पर तलाशी ली गई।आयकर विभाग के मुताबिक इस तलाशी में अभिनेता एवं उनसे जुड़े लोगों के यहां टैक्स चोरी से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले है ।यही नहीं सोनू सुद द्वारा कई फर्जी संस्थाओं के जरिए बेहिसाब लेन देन का खुलासा हुआ है ।
विभाग द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अवैध लेनदेन से जुड़े 20 प्रविष्टियों के उपयोग की जानकारी मिली है और जांच के दौरान इनके प्रदाताओं ने फर्जी’’ प्रविष्टियां (खातों में लेन देन की प्रविष्टियां) मुहैया कराने की बात स्वीकार की है।यही नहीं नकदी के बदले चेक भी जारी करने के सबूत मिले है । टैक्स चोरी के उद्देश्य से बही खातों में ऋण के रूप में रसीदों को छिपाया गया है.’’ अभिनेता द्वारा 20 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है ।
सीबीडीटी के बयान में बताया गया, अभिनेता द्वारा 21 जुलाई, 2020 को स्थापित परमार्थ संगठन ने एक अप्रैल, 2021 से अब तक 18.94 करोड़ रुपये का दान एकत्र किया है, जिसमें से विभिन्न राहत कार्यों के लिए लगभग 1.9 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और शेष 17 करोड़ रुपए संगठन के बैंक खाते में पड़े हैं, जिनका इस्तेमाल नहीं किया गया है।
विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया कि तलाशी में यह पाया गया कि एफसीआरए नियमों का उल्लंघन करते हुए परमार्थ संगठन ने एक क्राउडफंडिंग (किसी कार्य के लिए बड़ी संख्या में लोगों से धन जुटाना) मंच के जरिए विदेशी दानदाताओं से 2.1 करोड़ रुपये की धनराशि भी जुटाई गई। बयान में कहा गया है कि अभिनेता ने लखनऊ स्थित अव संरचना समूह के साथ एक संयुक्त उपक्रम शुरू किया और इसमें काफी धन निवेश किया.’’ बोर्ड ने कहा कि कर विभाग ने कर चोरी और बही खाते में अनियमितताओं से संबंधित और कई सबूतों का पता लगाया है।
सीबीडीटी ने कहा, छापेमारी से पता चला कि उक्त समूह ने उप-अनुबंध व्यय की फर्जी बिलिंग और धन की हेराफेरी की. अभी तक इस प्रकार के फर्जी अनुबंधों के जो सबूत मिले हैं, उनमें 65 करोड़ रुपए से अधिक के धन के हेरफेर की बात सामने आई है.’’ बेहिसाब नकद खर्च, कबाड़ की बेहिसाब बिक्री और डिजिटल डेटा से बेहिसाब नकद लेनदेन के साक्ष्य भी मिले हैं. लखनऊ स्थित समूह ने जयपुर स्थित एक कंपनी के साथ 175 करोड़ रुपये का संदिग्ध फर्जी लेनदेन किया’’।
जारी बयान में कहा गया है, कुल कितनी राशि की कर चोरी की गई है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है.’ सीबीडीटी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 1.8 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं और 11 लॉकरों को सील किया गया है। मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली और गुरुग्राम में कुल 28 परिसरों पर तलाशी की गई है।
तलाशी अभियान शुरू होने के बाद सोनू सुद ने कहा था कि “सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं “जिसके बाद हम तो यही कहेंगे वाह सोनू सूद ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- कुरेठा रेलवे स्टेशन में पांच नंबर रेल लाइन पार करने को लेकर ओवर ब्रिज निर्माण की मांगग्रामीणों ने दिया रेल मंडल एवं महाप्रबंधक को आवेदन मनसाही/कटिहार – एनएफ रेलवे कटिहार मंडल के द्वारा कटिहार – कुमेदपुर रेलखंड पर कटिहार से कुमेदपुर तक डबल लाइन रेलवे का जहां निर्माण किया … Read more
- सहयोग शिविर को लेकर बीडीओ ने की बैठक, दिए जरूरी निर्देशडंडखोरा/कटिहार–19 मई को भमरैली पंचायत में आयोजित होने वाली सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय … Read more
- मनसाही में वृद्ध के लिए वृद्धा पेंशन के केवाईसी कार्य सुस्त पड़ामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में वृद्धा पेंशन को लेकर जीवन प्रमाणिक कार्य कर्मियों को द्वारा कछुए की चाल पर चल रही हैं। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार जीवन प्रमाणिक को लेकर पत्र जारी करते … Read more
- नदी मार्ग में सुरक्षित यात्री फेरी सेवा की मांगमनिहारी /कटिहार – भारतीय जनता पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी को मांगपत्र सौंपकर मनिहारी – साहिबगंज झारखंड के बीच जनहित में यात्री फेरीसेवा बहाल करने की … Read more
- रेडक्रॉस के संस्थापक की जन्मदिवस पर विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजनकटिहार – रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा के नेतृत्व में रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट के जन्मदिन को मनाने के लिए रेडक्रॉस भवन पर एकत्रित हुए। आज ही के दिन 8 मई … Read more
- कटिहार:एक शराब तस्कर व दो वारंटी गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने दिवाकालीन गश्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में नीमा से ओलीपुल की ओर जानेवाली सडक पर एक स्कूटी की जांच के दौरान डिक्की एवं झोला मे … Read more
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सांगठनिक चुनाव संबंधी बैठक आयोजितकटिहार – शहर आनंद भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सांगठनिक चुनाव संबंधी बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक उमाकांत आनंद ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन प्रवेक्षक … Read more
- कटिहार :पुलिस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित,सुनी गई समस्याबारसोई /कटिहार – पुलिस एवं पब्लिक के बीच विश्वास बढ़ाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कचना थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित … Read more
- महिला संग मदरसा शिक्षक संदिग्ध स्थिति में पकड़ाया,ग्रामीणों ने बांधकर पुलिस के हवाले कियाआजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरबतपुर पंचायत के धूमनगर वार्ड संख्या 6 में देर रात उस समय हड़कंप मच गया। जब एक बाल बच्चेदार पुरुष को शादीशुदा महिला के साथ कथित रूप … Read more
- बच्चों एवं महिलाओं के पोषण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएमबाल विकास परियोजना की योजनाओं की हुई समीक्षा कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना की संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपविकास आयुक्त अमित कुमार,डीपीओ … Read more
- किसान ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार,पुलिस पर भूमाफियाओं की मदद का लगाया आरोप कटिहार – कोलासी पुलिस शिविर कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित मिलीभगत से एक किसान के खेत में लगी तैयार मकई की फसल को भू-माफियाओं द्वारा लूटने और जब्त किए गए ट्रैक्टर … Read more
- नदी-तटीय समुदायों को लेकर गंगा संवाद का आयोजनजल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के मुद्दों पर व्यापककटिहार – बिहार में गंगा घाटी मंच एवं अभिलाषा परिवार स्वयंसेवी संस्था की ओर से आयोजित गंगा संवाद” में नदी-तटीय समुदायों के पर्यावरणीय न्याय, सामुदायिक जल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के … Read more
- पिकअप वाहन ने डेढ़ साल के मासूम बच्ची को कुचला,हुई मौतमनसाही/कटिहार – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारेखा में दरवाजे पर खेल रहे एक डेढ़ साल की बच्ची श्रेया सिंह को एक अनियंत्रित तेज गति से आ रही पिकअप ने कुचल दिया जिससे उस … Read more
- शिशु सभा गठन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखा लोकतंत्र का पाठकटिहार – शहर के अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए शिशु सभा का भव्य गठन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय … Read more
- वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन की हुई शुरुआतमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन की शुरुआत पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई।हरिनाम संकीर्तन को लेकर भक्तों में काफी … Read more
- कटिहार:मंत्रिमंडल के गठन पर जदयू पदाधिकारी ने दी बधाईकटिहार – बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद में निशांत कुमार, और लेशी सिंह सहित सभी मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में सम्मिलित किए जाने पर जदयू नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने तहेदिल से बधाई एवं … Read more
- अवैध दवा कारोबार की सूचना पर मेडिकल स्टोर और घर में छापा,संचालक गिरफ्तारबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के बरारी हाट-सिवाना रोड स्थित जीवन ज्योति मेडिकल स्टोर में गुरुवार को औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रतिबंधित दवाओं … Read more
- केबी झा कॉलेज महाविद्यालय में किया गया सम्मान समारोह का आयोजनकटिहार – राज्य सरकार के सात निश्चय-3, 2025-30 के चतुर्थ निश्चय उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत पूर्णियाँ विश्वविद्यालय,पूर्णियाँ के क्षेत्राधीन कुल 21 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना की जा चुकी … Read more
- योग महोत्सव में 800 छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने किया योगाभ्यासबरारी /कटिहार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 45 वें काउंटडाउन के तहत गुरुबाजार स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सौजन्य से शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इण्डिया की गुरुनानक कन्या उच्च … Read more
- मनिहारी के हर पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर,लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधानमनिहारी /कटिहार – अनुमंडल प्रशासन की ओर से आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर बड़ी पहल की गई है। गुरुवार को प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। … Read more
- कटिहार:नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों को हो रही है परेशानीफलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत में चारों ओर नहरों का जाल बिछा हुआ है लेकिन विडंबना यह है कि इन नहरों में पानी नहीं रहने के कारण किसानों को भारी … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का योग जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेशविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में लगातार योग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” … Read more
- शादी से पहले उजड़ गई चांदनी की जिंदगी: घर में घुसकर युवती को मारी गोली, फारबिसगंज में सनसनीसंवाददाता : अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। घर में सो रही एक … Read more






























