आने वाले त्यौहार में एहतियात बरतनी ज़रूरी
बिल्कुल सुरक्षित है कोविड-19 टीका, संक्रमण से सुरक्षा को जरूर लगवाएं सभी लोग
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिला कोरोना संक्रमण मुक्त की ओर लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार वर्तमान में जिला में कोरोना संक्रमण व्यक्ति की संख्या शून्य है। वहीं विगत कुछ दिनों से महेशबथना स्थित कोरोना वार्ड व आईसीयू में कोई मरीज नहीं है। लिहाजा जिला के सभी अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। हालांकि, विभागीय कोरोना वायरस जांच अभी भी संचालित की जा रही है।डॉक्टर के परामर्श से बाहर से आने वाले मरीजों के जांच के बाद उपचार किया जाता है। अस्पताल प्रशासन की ओर से आपातकालीन परिसर में रैपिड एंटीजन किट से कोरोना वायरस जांच की सुविधा उपलब्ध है। वहीं मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में आरटीपीसीआर मशीन से वायरस की जांच होती है।
पांच दिन पूर्व आया था मात्र एक केस
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला में कोरोना का आंकड़ा शून्य है। जबकि पांच दिन पूर्व कोरोना का केवल एक केस सामने आया था। विभागीय जानकारी के अनुसार ज़िला में अब तक कुल 10263 मरीज संक्रमित हुए है जिसमे 10199 स्वस्थ हो चुके हैं ।
आने वाले त्यौहार में एहतियात बरतनी ज़रूरी
सिविल सर्जन श्री नंदन ने बताया जिला में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार कम हो रहा है, लेकिन इससे अभी भी छुटकारा नहीं मिला है। लिहाजा लोगों को एहतियात बरतनी जरूरी है। उन्होंने कहा आगे पर्व त्यौहार का मौसम आने वाला है। खासकर, दशहरा दीपावली एवं छठ में लोगों को भीड़ भाड़ से बचकर पर्व मनाने की सलाह दी जाती है। इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही घातक साबित हो सकती है। उन्होंने बताया गांव के लोगों को अभी भी जागरूक करना जरूरी है। सड़कों पर अभी भी लोग बगैर मास्क के नजर आते हैं। बाजारों में अनावश्यक भीड़ जमा लगी रहती है। इससे बचने की जरूरत है। कोरोना वायरस से बचने के लिए विभागीय प्रोटोकॉल का अनुपालन अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेशन कराना परम जरूरी है। बगैर किसी संदेह के हर किसी को टीका का दोनों डोज़ लेना चाहिए, ताकि हम कोरोना वायरस से सदा के लिए मुक्ति पा सकें।
कोरोना संक्रमण को हराने के लिए टीकाकरण एवं नियमों का पालन अनिवार्य
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जब तक लक्षित वर्ग के लाभुक कोरोना टीका का दूसरा डोज नहीं ले लेते, तब तक शरीर कोरोना के खिलाफ प्रतिरक्षित नहीं हो सकता| दूसरी डोज का टीका बूस्टर डोज होता है और कोरोना को हराने के लिए इसे लेना अनिवार्य है| दूसरी डोज समय पर लेने पर ही पूरी तरह टीका असरदार होगा| जिले में 7453 स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रथम एवं 6142 ने दूसरा डोज लिया है. वहीं 9480 फ्रंट लाइन वर्कर ने प्रथम एवं 5645 दूसरा डोज लिया है. 18 – 40 वर्ष के 340555 लोगों ने प्रथम एवं 33091 लोगों ने दूसरा डोज तथा 45 वर्ष के ऊपर के 222796 लोगों ने प्रथम डोज एवं 56419 ने दूसरा डोज लिया है |
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- खनियाबाद पंचायत सरकार भवन में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खनियाबाद पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आगामी 19 मई मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शिविर के … Read more
- किशनगंज:पोठिया पुलिस की कार्रवाई: गैर-जमानती वारंट का आरोपी गिरफ्तारइरफान/पोठिया (किशनगंज) किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर फरार अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में पोठिया पुलिस की सक्रियता रंग लाई है। पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत … Read more
- किशनगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस,कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजनउत्कृष्ट कार्य करने वाले को किया गया पुरस्कृत संवाददाता/किशनगंज विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर किशनगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी विशाल राज … Read more
- डीपीएस किशनगंज के छात्रों ने रेड क्रॉस प्रतियोगिता में बढ़ाया जिले का मानकिशनगंज : विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल किशनगंज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन … Read more
- मनसाही में डिग्री कॉलेज मिलने से स्थानीय छात्र – छात्राओं सहित जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक में उत्साहमनसाही/कटिहार – बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले के हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज बनवाने एवं जल्द ही चालू कर नए सत्र चालू करवाने का घोषणा जहां किया गया हैं। वहीं यह कार्य काफी … Read more
- कटिहार जंक्शन पर ‘जहरीला खीरा’ का खेल हुआ बेनकाब,आरपीएफ ने 9 महिला हॉकर को दबोचासड़े खीरे को केमिकल में डुबोकर बनाया जा रहा था हरा-ताजा कटिहार – कटिहार रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर … Read more
- गंगा किनारे और गंगा की कोख मे बसे लोगों की आजीविका, आवास और अस्तित्व पर मंथनमनिहारी /कटिहार – पावन गंगातट पर बसे पावन नगरी मनिहारी की धरा पर दिल्ली से आये पर्यावरण शवाहिक सिद्दीकी एवं साभवी ठाकुर ने गंगाघाटी मंच बिहार के संयोजक भगवान जी पाठक, अभिलाषा परिवार के सचिव … Read more
- अररिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1028 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तारअररिया से अरुण कुमार कि एक रिपोर्ट अररिया में पुलिस के द्वारा सूखे नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।उसी क्रम में शुक्रवार की सुबह ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के अररिया कुर्साकाटा … Read more
- कुरेठा रेलवे स्टेशन में पांच नंबर रेल लाइन पार करने को लेकर ओवर ब्रिज निर्माण की मांगग्रामीणों ने दिया रेल मंडल एवं महाप्रबंधक को आवेदन मनसाही/कटिहार – एनएफ रेलवे कटिहार मंडल के द्वारा कटिहार – कुमेदपुर रेलखंड पर कटिहार से कुमेदपुर तक डबल लाइन रेलवे का जहां निर्माण किया जा रहा … Read more
- सहयोग शिविर को लेकर बीडीओ ने की बैठक, दिए जरूरी निर्देशडंडखोरा/कटिहार–19 मई को भमरैली पंचायत में आयोजित होने वाली सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में … Read more
- मनसाही में वृद्ध के लिए वृद्धा पेंशन के केवाईसी कार्य सुस्त पड़ामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में वृद्धा पेंशन को लेकर जीवन प्रमाणिक कार्य कर्मियों को द्वारा कछुए की चाल पर चल रही हैं। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार जीवन प्रमाणिक को लेकर पत्र जारी करते हुए पत्र … Read more
- नदी मार्ग में सुरक्षित यात्री फेरी सेवा की मांगमनिहारी /कटिहार – भारतीय जनता पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी को मांगपत्र सौंपकर मनिहारी – साहिबगंज झारखंड के बीच जनहित में यात्री फेरीसेवा बहाल करने की मांग की … Read more
- रेडक्रॉस के संस्थापक की जन्मदिवस पर विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजनकटिहार – रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा के नेतृत्व में रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट के जन्मदिन को मनाने के लिए रेडक्रॉस भवन पर एकत्रित हुए। आज ही के दिन 8 मई 1928 को … Read more
- कटिहार:एक शराब तस्कर व दो वारंटी गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने दिवाकालीन गश्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में नीमा से ओलीपुल की ओर जानेवाली सडक पर एक स्कूटी की जांच के दौरान डिक्की एवं झोला मे छुपाकर ले … Read more
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सांगठनिक चुनाव संबंधी बैठक आयोजितकटिहार – शहर आनंद भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सांगठनिक चुनाव संबंधी बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक उमाकांत आनंद ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन प्रवेक्षक नीरज मेहता … Read more
- कटिहार :पुलिस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित,सुनी गई समस्याबारसोई /कटिहार – पुलिस एवं पब्लिक के बीच विश्वास बढ़ाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कचना थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। … Read more
- महिला संग मदरसा शिक्षक संदिग्ध स्थिति में पकड़ाया,ग्रामीणों ने बांधकर पुलिस के हवाले कियाआजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरबतपुर पंचायत के धूमनगर वार्ड संख्या 6 में देर रात उस समय हड़कंप मच गया। जब एक बाल बच्चेदार पुरुष को शादीशुदा महिला के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक … Read more
- बच्चों एवं महिलाओं के पोषण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएमबाल विकास परियोजना की योजनाओं की हुई समीक्षा कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना की संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपविकास आयुक्त अमित कुमार,डीपीओ आइसीडीएस पूर्णिमा … Read more






























