वीसी ने मारवाड़ी कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करने का दिया आश्वासन
नैक से मान्यता लेने के लिए दी जरूरी हिदायत
किशनगंज /प्रतिनिधि
पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के शिक्षाविद कुलपति प्रो. (डॉ.) आर.एन. यादव ने बुधवार को स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज का औचक निरीक्षण किया और नैक से मान्यता लेने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारी करने की हिदायत दी। उन्होंने मारवाड़ी कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करने का आश्वासन दिया।
कुलपति सांय ठीक 4 बजे पहुँचे थे। उन्होंने सीधे प्रधानाचार्य कक्ष में प्रवेश किया। यहां प्रधानाचार्य प्रो.यू.सी.यादव ने उनका स्वागत किया। कॉलेज में सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने क्लास और छात्रों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की और नियमित रूप से वर्ग संचालन करने की कड़ी हिदायत दी।
वीसी ने कहा कि वे चाहते हैं कि सभी जिलों के प्रमुख कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई हो। उन्होंने पीजी की पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रिंसिपल को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा।
कुलपति ने बारी-बारी सभी शिक्षकों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अतिथि शिक्षकों को नए सत्र के लिए शीघ्र नवीकरण करने का आश्वासन दिया। अतिथि शिक्षकों ने इस पर अपनी खुशी जाहिर की और आभार व्यक्त किया।
इसके बाद कुलपति प्रो. यादव ने लाइब्रेरी का विशेष रूप से निरीक्षण किया और नैक के मद्देनजर ई लाइब्रेरी तैयार करने के लिए ऑटोमोशेन करने को कहा। पूरे कॉलेज भवन और परिसर का मुआयना करने के बाद उन्होंने भवन का रंग-रोगन करने और परिसर को स्वच्छ रखने के लिए खास तौर पर हिदायत दी।
कुलपति के समक्ष अनुकम्पा पर बहाल कर्मी कृष्णा झा व रविकांत गुंजन ने वेतन भुगतान के संबंध में अपनी बात रखी तो वीसी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि विवि ने समायोजन कर दिया है और इस संबंध में राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वे मिले हैं। सरकार से राशि मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
शिक्षकेतर कर्मी राजकुमार ने प्रोन्नति के लिए अनुरोध किया तो, कुलपति ने कहा कि धीरे-धीरे सभी की समस्याओं का निदान किया जाएगा। शिक्षकों ने लंबित वेतनान्तर राशि के भुगतान की मांग रखी तो वीसी ने उन्हें भी शीघ्र भुगतान के लिए आश्वस्त किया।
इस दौरान प्रो. के.डी. पोद्दार, डॉ. गुलरेज़ रोशन रहमान, डॉ. सजल प्रसाद, एसोसिएट प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह, कुमार साकेत, डॉ. देवाशीष डांगर, राजेश कुमार, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. सरताज सुब्हानी (सभी नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर) सहित अतिथि शिक्षक डॉ. जमादार राय, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. श्रीकांत कर्मकार, डॉ. फरहत आमेज़ एवं अवधेश मुखिया, प्रधान लिपिक प्रबीर कुमार सिन्हा, रविकांत गुंजन, राजकुमार आदि मौजूद थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किसान ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार,पुलिस पर भूमाफियाओं की मदद का लगाया आरोप कटिहार – कोलासी पुलिस शिविर कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित मिलीभगत से एक किसान के खेत में लगी तैयार मकई की फसल को भू-माफियाओं द्वारा लूटने और जब्त … Read more
- नदी-तटीय समुदायों को लेकर गंगा संवाद का आयोजनजल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के मुद्दों पर व्यापककटिहार – बिहार में गंगा घाटी मंच एवं अभिलाषा परिवार स्वयंसेवी संस्था की ओर से आयोजित गंगा संवाद” में नदी-तटीय समुदायों के पर्यावरणीय न्याय, सामुदायिक जल अधिकारों और समावेशी नदी … Read more
- पिकअप वाहन ने डेढ़ साल के मासूम बच्ची को कुचला,हुई मौतमनसाही/कटिहार – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारेखा में दरवाजे पर खेल रहे एक डेढ़ साल की बच्ची श्रेया सिंह को एक अनियंत्रित तेज गति से आ रही पिकअप ने कुचल … Read more
- शिशु सभा गठन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखा लोकतंत्र का पाठकटिहार – शहर के अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए शिशु सभा का भव्य गठन किया गया। … Read more
- वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन की हुई शुरुआतमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन की शुरुआत पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई।हरिनाम संकीर्तन को लेकर … Read more
- कटिहार:मंत्रिमंडल के गठन पर जदयू पदाधिकारी ने दी बधाईकटिहार – बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद में निशांत कुमार, और लेशी सिंह सहित सभी मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में सम्मिलित किए जाने पर जदयू नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने तहेदिल … Read more
- अवैध दवा कारोबार की सूचना पर मेडिकल स्टोर और घर में छापा,संचालक गिरफ्तारबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के बरारी हाट-सिवाना रोड स्थित जीवन ज्योति मेडिकल स्टोर में गुरुवार को औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। यह … Read more
- केबी झा कॉलेज महाविद्यालय में किया गया सम्मान समारोह का आयोजनकटिहार – राज्य सरकार के सात निश्चय-3, 2025-30 के चतुर्थ निश्चय उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत पूर्णियाँ विश्वविद्यालय,पूर्णियाँ के क्षेत्राधीन कुल 21 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना … Read more
- योग महोत्सव में 800 छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने किया योगाभ्यासबरारी /कटिहार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 45 वें काउंटडाउन के तहत गुरुबाजार स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सौजन्य से शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इण्डिया की … Read more
- मनिहारी के हर पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर,लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधानमनिहारी /कटिहार – अनुमंडल प्रशासन की ओर से आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर बड़ी पहल की गई है। गुरुवार को प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक … Read more
- कटिहार:नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों को हो रही है परेशानीफलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत में चारों ओर नहरों का जाल बिछा हुआ है लेकिन विडंबना यह है कि इन नहरों में पानी नहीं रहने के कारण … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का योग जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेशविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में लगातार योग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। … Read more
- शादी से पहले उजड़ गई चांदनी की जिंदगी: घर में घुसकर युवती को मारी गोली, फारबिसगंज में सनसनीसंवाददाता : अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। घर में … Read more
- लापता व्यक्ति मुंबई से सकुशल हुआ बरामद, आरोपों को बताया निराधारसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के कागजिया बस्ती चूड़ी पट्टी से बीते दिनों लापता व्यक्ति शकुशल घर पहुंच गया है ।मालूम हो कि मोहम्मद चुन्ना उर्फ चांद जो कि शाहबाज नामक व्यक्ति … Read more
- KishanganjNews:208 ग्राम संभावित ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल जब्तसंवाददाता/ किशनगंज जिले में मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान … Read more
- पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार,भेजा गया जेलछोटी हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार ,भेजा गया जेल सागर चंद्रा/किशनगंज शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी निवासी छोटी की हत्या मामले की जांच कर रही टाउन थाना पुलिस ने आरोपी … Read more
- KishanganjNews:100.02 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार ,भेजा गया जेलसागर चंद्रा /किशनगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के खगड़ा तीन नंबर गुमटी निवासी … Read more
- बंगाल के मदरसे से लापता छात्र का शव बरामद, परिजनों के चित्कार से गूंजा गांवठाकुरगंज/किशनगंज/मो मुर्तुजा पौआखाली थाना क्षेत्र के बरचोंदी पंचायत अंतर्गत गोलाबस्ती वार्ड संख्या-8 निवासी 14 वर्षीय छात्र हाफिज मुशनिफ रेजा का शव पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में तिस्ता कैनाल से … Read more
- डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने ली मंत्री पद की शपथ,बनाए गए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री समर्थकों में उत्साहडॉ दिलीप कुमार जायसवाल को भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री बनाया गया । मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा संवाददाता/किशनगंज डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर … Read more
- किशनगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पिकेट स्थित मस्तान चौक पर पुलिस को बड़ी सफलता … Read more
- खेरिया गंगा घाट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,सुरक्षा व कटाव रोधी कार्य पर सख्त निर्देशकुरसेला/कटिहार- बुधवार को डीएम अशुतोष द्विवेदी ने खेरिया घाट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य और नाव परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटाव … Read more
- सहयोग शिविर की तैयारी तेज, डीएम ने किया स्थल निरीक्षणबरारी /कटिहार – बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सहयोग शिविर” को लेकर प्रखंड के सेमापुर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने … Read more





























