- एक दिन में 30 हजार लोगों को लगाया जायेगा कोरोना का टीका
- -बेहतर प्लानिंग, आपसी समन्वय व सहयोग से महाटीकाकरण अभियान को सफल बनाने का करें प्रयास: डीएम
- लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर संचालित किये जायेंगे विशेष टीकाकरण अभियान :
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोरोना महामारी के खतरों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अगले छह माह में राज्य के छह करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये मंगलवार 31 अगस्त को महा टीकाकरण चलाया जायेगा कोरोना टीकाकरण के मामले मे लगातार संचालित अभियान की अप्रत्याशित सफलता से उत्साहित जिला प्रशासन ने अगले मंगलवार 31 अगस्त को टीकाकरण से अब तक वंचित जिलावासियों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। राज्य स्वास्थ्य समिति से प्राप्त 36 हजार डोज एवं दिशा निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन संबंधित अन्य विभागों को साथ लेकर इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को सफल बनाने की मुहिम में जुट चुका है। अभियान के सफल संचालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने सोमवार को अपने वेश्म में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, जीविका, पंचायती राज विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंगलवार को 36 हजार लोगों के टीकाकरण को लेकर कारगर रणनीति पर विचार किया गया। शहर के टाउन हॉल में सुबह के 9 बजे से रात के 9 बजे तक टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है एव बस स्टैंड के नजदीक आश्रय स्थल में टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है जहां लगातार टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से चलाया जा रहा है ।
प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा दूसरे डोज का टीकाकरण :
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में इससे पहले संचालित कई अभियान बेहद सफल रहे हैं। जो विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मियों के आपसी सहयोग व समर्पण की वजह से संभव हो सका है। हम दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम है। इसके लिये हमें कारगर रणनीति व माइक्रोप्लान के आधार पर अपनी रणनीति तय करनी होगी। टीकाकरण सत्र का संचालन सुबह 07 बजे से किया जायेगा। संबंधित डेटा का शाम 06 बजे कोविन पोर्टल पर संधारण कराने का निर्देश उन्होंने दिया। सत्र स्थलों पर कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिये पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये जायेंगे। सत्र संचालन का हर स्तर पर अनुश्रवण किया जायेगा। इसके लिये जिले मे 174 टिकाकरण स्थल बनाये गए है एवं प्रत्येक स्थल में 150 लोगो के टिकाकरण का लक्ष्य है कुछ स्थलों में 02 से 03 एएनएम भी लगाए गए है जहाँ 300 से ज्यादा टिकाकरण किया जा सकेगा वही 03 सत्र पर एक पर्यवेक्षक व 10 सत्र पर एक सेक्टर ऑफिसर की प्रतिनियुक्ति की गयी है । जिले के संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सदस्य, टोला सेवक, शिक्षक सहित अन्य अभियान से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाये। निर्धारित तिथि को उनका टीकाकरण कराना सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी योजना बनायी जाये जिससे कि दूसरे डोज के ड्यू लाभार्थियों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी सत्र स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन, सिरिंज, आवश्यक लॉजिस्टिक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ हर हाल में टीकाकरण केंद्रों पर निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने बेहतर प्लानिंग, आपसी समन्वय व सहयोग से अभियान को सफल बनाने को लेकर जरूरी निर्देश दिये।
कोविड का दोनों टिका का डोज समय पर लेना जरूरी: सीएस
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के सामूहिक प्रयास से लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता हुई है और लोग टीकाकरण के आगे आ रहे हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि लोग टीका लगाकर ही कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा लोगों को कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए टीका का दोनों डोज लेना जरूरी है। कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन के अंतराल पर लेना जरुरी है । लोगों को कोविड-19 की दूसरी डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भी दी जाती है। लोग टीका की दोनों डोज लगाकर ही ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका की दोनों डोज लगानी चाहिए।
लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर संचालित किये जायेंगे विशेष टीकाकरण अभियान :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि अगले छह माह में राज्य के छह करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य प्राप्ति तक जिले में विशेष टीकाकरण अभियान का संचालन किया जायेगा |उन्होंने इसके लिये आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा सहित स्वास्थ्य विभाग से संबंद्ध सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों से सहयोग भी निरंतर जारी है । सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में लगातार इस तरह का अभियान संचालित किया जायेगा। ताकि हम कोरोना महामारी से जुड़ी चुनौती को मात दे सकें। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने जिले में विशेष टीकाकरण अभियान की सफलता में स्थानीय मीडिया से मिले सहयोग को सराहा। उन्होंने कहा कि महाअभियान को लेकर जमीनी स्तर पर जरूरी तैयारी की गयी है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों … Read more

























