■ प्रवेश के लिए हॉल टिकट व इग्नू का आई कार्ड जरूरी
● 09 सितम्बर तक चलेगी परीक्षा
● यूजी व पीजी के 422 कोर्स की होगी परीक्षाएं
● कुल 2407 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित
● आब्जर्वर की भी रहेगी निगरानी
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना काल के कारण इग्नू की विलंबित जून, 2021 सत्रांत परीक्षा स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज स्थित इग्नू केन्द्र – 86011 में 03 अगस्त से शुरू होगी। यह परीक्षा 09 सितम्बर तक चलेगी। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्ज़ा नेहाल अहमद बेग ने सोमवार को दूरभाष पर परीक्षा की तैयारी की बाबत जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।
इग्नू एलएससी – 86011 के समन्वयक-सह-केंद्राधीक्षक डॉ. सजल प्रसाद ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा आयोजन की तैयारी की गई है। परीक्षार्थियों को मास्क पहनकर आना होगा और अपने साथ इग्नू द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान-पत्र और हॉल टिकट लाना अनिवार्य होगा।
केंद्राधीक्षक ने कहा कि परीक्षार्थियों को अपने साथ मोबाइल लाना वर्जित है। परीक्षा हॉल में किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन पाए जाने पर उसे परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है। क्षेत्रीय निदेशक द्वारा प्रतिनियुक्त ऑब्जर्वर की भी निगरानी पूरी परीक्षा अवधि में रहेगी।
डॉ. प्रसाद ने बताया कि 03 अगस्त से 09 सितम्बर तक चलने वाली स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा में विभिन्न विषयों के कुल 422 कोर्स की परीक्षाएं होंगी, जिसमें कुल 2407 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के दरम्यान विधि-व्यवस्था संधारण के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी से लिखित अनुरोध किया गया है।
इग्नू में ऑनलाइन नामांकन व री-रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ी
इग्नू के जुलाई, 2021 सत्र में ऑनलाइन नए नामांकन और री-रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी अब स्नातक व स्नातकोत्तर सहित अन्य कार्यक्रम में नया नामांकन कर सकेंगे। पहले अंतिम तिथि 31 अगस्त तक ही थी।मारवाड़ी कॉलेज स्थित इग्नू एलएससी-86011 के समन्वयक डॉ. सजल प्रसाद ने बताया कि उनके केन्द्र में बीए और बीकॉम में छात्र एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा हिंदी, अंग्रेज़ी, इतिहास, राजनीति शास्त्र विषयों में एमए और एमकॉम प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन ही होता है। इच्छुक शिक्षार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर सर्च कर सकते हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- अररिया:प्रिंस यादव की मौत के बाद युवाओं में उबाल,फारबिसगंज में कैंडल मार्च निकाल कर सीबीएसई जांच की मांगखान सर को बताया शिक्षा माफिया अररिया/अरुण कुमार पटना कोचिंग विवाद को लेकर राजनीति तेज हो गई है।रौशन आनंद और फैजल खान उर्फ खान सर के बीच जारी विवाद धीरे धीरे राजनैतिक रंग लेने लगा है।नेपाल के … Read more
- पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में सियासत गरमाई, तेजस्वी यादव ने की CBI जांच की मांगपटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले को लेकर बिहार की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की … Read more
- पत्रकारों के लिए लगा मुफ्त हेल्थ कैंप,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाहकटिहार – जिले में पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडी मंत्रा की ओर से विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शहर के पानी टंकी चौक स्थित … Read more
- देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलफलका /कटिहार – थाना क्षेत्र के भरसिया पंचायत के बालू टोला में फलका पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने … Read more
- करंट लगने से किसान की मौत,परिजनों में पसरा मातमफलका/ कटिहार -थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत के हसीमपुर टोला में करेंट लगने से एक किसान की मौत हो गयी। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान हसीमपुर निवासी इस्तखार आलम … Read more
- समाज के सबसे कमजोर और महादलित-वंचित वर्गों को सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – प्रभारी मंत्रीमुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना तथा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के चयनित लाभुक को दी गयी राशि पूर्णिया – बिहार समाज कल्याण विभाग की ओर से पूर्णिया में वृहद लाभुक … Read more
- एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की साइंस की छात्रा रिया दौलानी ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचमकटिहार – एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की मेधावी साइंस की छात्रा रिया दौलानी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा आयोजित शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा12 वीं की वार्षिक परीक्षा में 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं … Read more
- हाट जाने वाली सड़क पर बह रहा है नाली का गंदा पानी,आवागमन में परेशानीफलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या आठ के हटिया सड़क अब सड़क नही रहा। नाला में परिवर्तित हो गया है। सालो भर सावन भादो चैत हो या बैशाख नाला का पानी सड़क … Read more
- गैस एजेंसी पर उपभोक्ता के सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप,मचा हड़कंपजानकारी के बिना सिलेंडर उठाव का दावा, सवालों पर एजेंसी संचालक ने साधी चुप्पी कोढ़ा /कटिहार – गेड़ाबाड़ी स्थित इंडियन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार एजेंसी पर एक उपभोक्ता की … Read more
- प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड कृषि कार्यालय मनसाही में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कृषि कार्यालय मनसाही के प्रखंड कृषि पदाधिकारी,कृषि समन्वयक,लेखापाल,कार्यपालक सहायक,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक,किसान सलाहकार ने कृषि विज्ञान केंद्र … Read more
- मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट,नवाबगंज में शांति समिति की बैठक,भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपीलमनिहारी /कटिहार – आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवाबगंज पंचायत भवन में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा … Read more
- कटिहार नगर निगम का अतिक्रमण पर बड़ा अभियान,सड़क किनारे अवैध कब्जे हटाए गयेकटिहार- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटिहार नगर निगम की ओर से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों … Read more
- नागरिक देवो भवः के मंत्र को समर्पित रहे मोदी सरकार के 12 वर्ष – शाहनवाज हुसैनकटिहार – 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप … Read more
- महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ 17 जून को राजद का धरना, तैयारियों को लेकर किशनगंज में बैठक आयोजितसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अंजार नईमी,पूर्व विधायक मुजाहिद आलम सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।दरअसल आगामी 17 जून को राष्ट्रीय जनता … Read more
- वैज्ञानिक खेती अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन करें किसान, पोठिया में खरीफ प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजितकृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी, विधायक कमरुल होदा ने कहा, शिक्षा और आधुनिक कृषि तकनीक से ही मजबूत होगा किसान परिवार पोठिया/किशनगंज/राज कुमार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खरीफ … Read more
- वेतन भुगतान में देरी से भड़कीं आशा कर्मियां, पोठिया सीएचसी में जमकर हंगामा,स्वास्थ्य प्रबंधक पर लगाए गंभीर आरोपपोठिया/किशनगंज/राज कुमार पोठिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोठिया सोमवार को आशा कर्मियों के आक्रोश का गवाह बना। पिछले छह माह से मानदेय भुगतान नहीं होने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर दर्जनों आशा कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित … Read more
- मोहर्रम को लेकर टेढ़ागाछ थाना में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजरविजय कुमार /टेढ़ागाछ आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) … Read more
- मैजिक गाड़ी से पार्ट्स चुराते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, भीड़ ने दबोच कर पुलिस को सौंपाराहुल कुमार/किशनगंज किशनगंज शहर के कालू चौक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक शातिर चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी युवक एक खड़ी मैजिक गाड़ी का ताला … Read more



























