कटिहार- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटिहार नगर निगम की ओर से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों की टीम ने विभिन्न प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ढांचे, अवैध दुकानें एवं अन्य अवरोधों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक सड़कों, नालों एवं सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग दें।
नगर निगम जनहित में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से की जाएगी। ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। यह अभियान नगर निगम गेट से होते हुए शहीद चौक होते हुए श्याम टॉकीज रोड होते चुडीपट्टी होते हुए पुराना बाटा चौक तक चला। इस दौरान 7500 जुर्माना राशि वसुला गया।



























