संवाददाता/किशनगंज
किशनगंज में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अंजार नईमी,पूर्व विधायक मुजाहिद आलम सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।दरअसल आगामी 17 जून को राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जिला मुख्यालय में महंगाई,भ्रष्टाचार,अपराध,छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज,बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा
जिसकी तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।जिला अध्यक्ष अंजार नईमी ने कहा कि बैठक में पार्टी के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए हैं और धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनी है।पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि बिहार की NDA सरकार में अपराधिक गतिविधियों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है और 17 जून को आयोजित धरना प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे ।
आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बैठक में पार्टी नेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।बैठक में राजद नेता मज़हरुल हसन , नन्हा मुस्ताक सहित अन्य लोग मौजूद थे।



























