मनसाही/कटिहार – प्रखंड कृषि कार्यालय मनसाही में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कृषि कार्यालय मनसाही के प्रखंड कृषि पदाधिकारी,कृषि समन्वयक,लेखापाल,कार्यपालक सहायक,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक,किसान सलाहकार ने कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार से आए कृषि वैज्ञानिक,प्रखंड प्रमुख,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, चित्तौरिया पंचायत के मुखिया, जिला परिषद प्रतिनिधि सहित अन्य को एक-एक फलदार पौधा देकर सम्मानित किया।
इनके उपरांत प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी,कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृणाल रंजन सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृणाल रंजन ने कहा कि अभी खरीफ के मौसम में धान की बुवाई किया जाना हैं, किसान उन्नत किस्म के बीज ही लगावे। साथ ही सभी किसानों को फसल बुवाई से पूर्व मिट्टी जांच कराने एवं सभी किसानों को कहा कि अगर आप नहीं होते तो सभी लोग भूखे रह जाते किसान फसल उगा रहे हैं तो सभी लोग उन अनाज को खा रहे हैं।
प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी किसान प्रखंड से बीज का उठाकर बुवाई करें। भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बब्बन सिंह ने कृषि विभाग से फसल बुवाई के समय सभी के कागजात किसानों से ले अगर फसल क्षति होता हैं तो उनका सर्वे कर उन्हें मुआवजा सरकार के द्वारा दिया जाएगा। इस बाबत किसान खुर्शीद आलम उर्फ राजा ने कहा कि फुलहरा पंचायत में सैकड़ों एकड़ में लगे मकई की फसल आंधी तूफान में गिरकर बर्बाद हो गया किसी भी किसान के एक भी मकई नहीं हुआ जिन पर विभाग संज्ञान नहीं लिया वहीं प्रखंड प्रमुख सहित पदाधिकारी को भी कहा कि आप लोग अगर जिला पदाधिकारी से फसल क्षति की मांग करते तो जरूर मिलता।
इस बाबत प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी लोग जिला कृषि पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,विधान पार्षद, कटिहार विधायक सहित अन्य को फसल क्षति का लिखित रूप से आवेदन दिए हैं लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हुआ। इस बाबत प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि पूरे प्रखंड में 33 फीसदी से कम मकई की क्षति हुई थी इसीलिए एक भी किसानों को क्षतिपूर्ति का लाभ नहीं मिला। वहीं चितरीया पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान ने पूरे मनसाही प्रखंड में किसानों को खेती करने के लिए बिजली सुविधा देने की मांग की हैं।
जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद ने कहा कि किसानों को फसल का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा हैं। वहीं किसान जो भी फसल लगाते हैं। वह आंधी तूफान में गिरकर बर्बाद हो रहे हैं। जिला प्रशासन को होना चाहिए कि जिन भी किसानों की फसल क्षति हुई हैं,उनका मुआवजा मिलना चाहिए। किसान राजेंद्र मंडल ने कहा कि सभी मनसाही के किसान अनुभवी हैं किसानों को सही बीज दुकानों से मिले तो कम पैदावार होने की संभावना नहीं होगा।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृणाल रंजन,प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह,जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद,भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बब्बन सिंह,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी राजीव कुमार,प्रखंड कृषि समन्वयक मनीष कुमार,अरविंद कुमार,लेखापाल जीवन प्रकाश, कार्यपालक सहायक मोहम्मद मंजर आलम,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नीरव कांत, किसान सलाहकार संतोष कुमार सिंह,शिवनाथ सिंह, अनिल सिंह,धर्मवीर राय, मोहम्मद जमील,रंजीत कुमार सिंह, किसान राजेंद्र मंडल, मनोज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे ।



























