नाबालिग लड़की के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

SHARE:

प्रतिनिधि/ किशनगंज

सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज निवासी ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की शनिवार की शाम को घर से निकली थी, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी नाबालिग लड़की का कोई पता नहीं चल सका।

नाबालिग लड़की के परिजनों ने अपनी बच्ची के अपहरण की आशंका जताई। खोजबीन के क्रम में पता चला की नाबालिग लड़की को एक लड़का जबरन अपने साथ ले गया है और अपने घर में रखा है।

किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!