हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा किशनगंज स्टेशन, केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

SHARE:

प्रतिनिधि/किशनगंज

रविवार को किशनगंज से श्रद्धालुओं का एक जत्था उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा के  लिए रवाना हुआ। स्थानीय रेलवे स्टेशन से जब यह जत्था ट्रेन पकड़ने के लिए आगे बढ़ा, तो पूरा स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। ट्रेन पकड़ने से पहले श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।


केदारनाथ धाम की इस पावन यात्रा पर निकलने से पूर्व श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया। यात्रा पर जा रहे भक्तों ने बताया कि बाबा केदारनाथ के दर्शन की उनकी लंबे समय से इच्छा थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

उन्होंने कहा कि वे बाबा के दरबार में पहुंचकर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों और परिजनों ने भी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई