करंट लगने से किसान की मौत,परिजनों में पसरा मातम

SHARE:

फलका/ कटिहार -थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत के हसीमपुर टोला में करेंट लगने से एक किसान की मौत हो गयी। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान हसीमपुर निवासी इस्तखार आलम (26) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार इस्तखार आलम अपने मवेशियों को बांधने के लिए घर के समीप खेत की ओर गया था। खेत के पास बिजली का तार नीचे लटक रहा था। इसी दौरान मवेशी बांधने के क्रम में उसका संपर्क बिजली प्रवाहित तार से हो गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। जिसकी शिकायत पूर्व में भी की गयी थी। लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तारों की मरम्मत कर दी जाती तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की बात कही जा रही है।घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। सूचना मिलते ही फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव मौके पर पहुंचे व पोस्टमार्टम के लिए कहा गया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!