खान सर को बताया शिक्षा माफिया
अररिया/अरुण कुमार
पटना कोचिंग विवाद को लेकर राजनीति तेज हो गई है।रौशन आनंद और फैजल खान उर्फ खान सर के बीच जारी विवाद धीरे धीरे राजनैतिक रंग लेने लगा है।नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अररिया जिले के फारबिसगंज में मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर सोमवार देर शाम को छात्रों और स्थानीय युवाओं के द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया गया।मालूम हो कि छात्र नेता युवराज यादव के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया गया।
कैंडल मार्च फारबिसगंज छात्र युवा संघ के बैनर तले निकाला गया।कैंडल मार्च गांधी मैदान से फारबिसगंज स्टेशन तक निकला ।इस दौरान हाथों में कैंडल और पोस्टर बैनर लिए रौशन आनंद के समर्थक शिक्षा का बाजारी करण बंद करो ,प्रिंस यादव के हत्या की जांच सीबीआई से करवाओ जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे।
बताते चले कि रविवार को प्रिंस यादव का शव विराटनगर स्थित एक होटल से बरामद किया गया था ।जिसके बाद परिजन और रौशन आनंद प्रिंस की हत्या का आरोप लगा रहे है ।हालाकि प्रिंस के साथ नेपाल गए दोस्तों ने मीडिया को बताया है कि प्रिंस को दिमागी बीमारी थी और होटल से भी मिर्गी की दवा बरामद की गई थी।
कैंडल मार्च में शामिल छात्र नेता युवराज यादवने कहा कि फैजल खान उर्फ खान सर उत्तर प्रदेश से आकर बिहार में प्रश्न पत्र लीक सहित तमाम गैर कानूनी कार्य करते है और ऐसे शिक्षा माफिया के ऊपर कारवाई की जानी चाहिए ।छात्र नेता ने युवराज यादव ने कहा कि प्रिंस यादव के मौत की जांच सीबीआई से सरकार करवाए ताकि सच्चाई सामने आए अन्यथा चरण बद्ध तरीके से आन्दोलन करेंगे।


























