मैजिक गाड़ी से पार्ट्स चुराते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, भीड़ ने दबोच कर पुलिस को सौंपा

SHARE:

राहुल कुमार/किशनगंज

किशनगंज शहर के कालू चौक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक शातिर चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी युवक एक खड़ी मैजिक गाड़ी का ताला तोड़कर उसके कीमती पार्ट्स निकाल रहा था।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक संदिग्ध अवस्था में वाहन के अंदर घुसा हुआ था। जब लोगों को उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने पास जाकर देखा। चोर गाड़ी के पार्ट्स खोलकर समेट रहा था।

लोगों को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद स्थानीय लोगों ने उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और अग्रतर कारवाई में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई