देश /एजेंसी
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज शिलांग में अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। श्री अमित शाह ने उमसावली में एक क्रायोजेनिक ऑक्सीजन प्लांट व बाल चिकित्सा वार्ड का उद्घाटन किया।साथ ही उन्होंने मावियोंग में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का उद्घाटन भी किया।इस अवसर पर श्री अमित शाह ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद उत्तरपूर्व की कनेक्टिविटी को सबसे ज़्यादा महत्व दिया गया।जब हम कहते थे कि हम उत्तर पूर्व के सभी राज्यों की राजधानियों को रेल और हवाई मार्ग से जोड़ देंगे तब ये विपक्ष वाले लोग हम पर हँसते थे, कि यहाँ कौन आएगा क्या जरुरत है।उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार का प्रयास है कि 2023-24 से पहले उत्तरपूर्व के सभी राज्यों की राजधानियां रेल, रोड और हवाई अड्डों से जुड़ जाएं।
उन्होंने कहा कि आज जो काम यहां हो रहा है, वो कई वर्षों पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन आज यहां भारत सरकार और मेघालय सरकार के सहयोग से 50 करोड़ रूपए की लागत से अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बन रहा है।उन्होंने कहा जहां तक मेघालय की बात है, तो 2014 से अब तक मेघालय के विकास को गति देने का काम और यहां की जनता को अर्थतंत्र से जोड़ने का काम केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि बिचौलियों को हटाकर जनता के अधिकार का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में डालने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है।उन्होंने कहा कि मेघालय सरकार ने लगभग 700 करोड़ रूपए की लागत से 67 परियोजनाओं को केन्द्र की सहायता से पूरा किया है और 800 करोड़ रूपए की लागत वाली 38 अन्य परियोजनाएं चालू हैं।श्री अमित शाह ने कहा कि कई प्रकार के कटहल मिशन, मशरूम मिशन, सिल्क और मिल्क मिशन और मत्स्य पालन के लिए 650 करोड़ रूपए देने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पूरे उत्तरपूर्व क्षेत्र में मोदी सरकार तीन चीज़ों को महत्व देकर आगे बढ़ रही है—पहली, यहां की बोलियां, भाषाएं, नृत्य, संगीत, खान-पान, संस्कृति को संभालकर-संजोकर रखना और पूरे भारत में इसके लिए आकर्षण पैदा करना, दूसरी, उत्तरपूर्व के सारे विवादों को समाप्त करके इसे शांतिपूर्ण क्षेत्र बनाना, तीसरा, उत्तरपूर्व को एक विकसित क्षेत्र बनाकर इसके आज़ादी-पूर्व के जीडीपी में योगदान के स्तर पर वापस लाने का प्रयास करना। उन्होंने कहा कि हम इसके बहुत नज़दीक़ हैं और हम सबके सामूहिक प्रयासों से ही कुछ की सालों में हम अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जिस दिन यहा का जीडीपी में योगदान 20 प्रतिशत से ज़्यादा हो जाएगा, यहां ग़रीबी, बेरोज़ग़ारी और अशांति का नामोनिशान नहीं रहेगा।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तरपूर्व देश के ऐसे क्षेत्र में से है जहां कनेक्टिविटी की बहुत ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी के बिना ना तो देश के इस छोर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है, ना इस क्षेत्र का पुराना वैभव वापस लाया जा सकता है और ना ही यहां के विकास को गति दी जा सकती है।श्री अमित शाह ने कहा कि विकास तभी हो सकता है जब इस दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र को सभी प्रकार की कनेक्टिविटी से युक्त किया जाए।केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस बस टर्मिनल से ना सिर्फ़ अन्य राज्यों से संपर्क बढ़ेगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में अगर सबसे समृद्ध संस्कृति किसी क्षेत्र में है तो वो हमारे उत्तरपूर्व में है। इस क्षेत्र की अनेक भाषाओं, संस्कृतियों, संगीत के वाद्य और अलग-अलग सांस्कृतिक पहचान को इस कारण से संजोकर रखा जा सका है क्योंकि आठों राज्यों ने आपस में आदान-प्रदान कर एक दूसरे का पूरक बनने का प्रयास किया है।
श्री अमित शाह ने कहा कि अगर कनेक्टिविटी नहीं होगी तो इस संस्कृति को भी हम लंबे समय तक संभालकर नहीं रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र की संस्कृति, भाषाएं, संगीत, नृत्य, खान-पान की विविधता, ना केवल पूर्वोत्तर बल्कि पूरे भारत का गहना हैं और उसे संभालने की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ उत्तरपूर्व की नहीं बल्कि पूरे भारत की है।केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आईटी कनेक्टिविटी के माध्यम से विकास और सेवाएं नागरिकों तक पहुंचें, इसके लिए भी सरकार ने बहुत प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आज आसानी से सामान्य सेवा केन्द्रों से दस्तावेज़ों का नवीनीकरण और प्राप्ति, दोनों हो रही हैं। ड्राइविंग लाइसेंस की डिजिटल प्रति जैसे कई सुविधाएं घर बैठकर मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी परिषद ने एक विज़न के साथ जो काम यहां किया है, पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र को इसका फ़ायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेघालय के लगभग साढ़े छह लाख लाख परिवारों के पास बैंक अकाउंट नहीं थे, लेकिन आज जन-धन योजना के अंतर्गत यहां का हर परिवार अपना बैंक खाता खोल सकता है। आज मेघालय में एक भी घर ऐसा नहीं है जहां शौचालय नहीं है। 100 प्रतिशत ओडीएफ़ वाले राज्यो की सूची में मेघालय का नाम भी है।मेघालय में 3.39 लाख परिवार ऐसे हैं जहां नल से पानी नहीं पहुंचता। उन्होंने कहा कि हमने लक्ष्य रखा है कि इन सभी परिवारों में घरों में शुद्ध पीने का पानी पहुंचाएंगे।केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मेघालय में 39 एकलव्य रेज़ीडेंशियल मॉडल विद्यालय बनाने की शुरूआत हुई है।इस अवसर पर डोनर (DoNER) मंत्री श्री जी.किशन रेड्डी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, डोनर मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री बी.एल.वर्मा, मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कॉनराड संगमा और केंद्र तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज: शब ए बारात पर शहर में निकाला गया फ्लैगमार्चकिशनगंज/प्रतिनिधि शबे – ए – बरात पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर मंगलवार की शाम को पुलिस के द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही … Read more
- किशनगंज:चेक पोस्ट में चलाया गया वाहन जांच अभियानकिशनगंज/प्रतिनिधि एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार जिले के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की सीमा में … Read more
- किशनगंज : हटिया से बाइक की चोरी, जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के में कुतुबगंज हटिया से बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित अमित कुमार यादव ने मंगलवार को बाइक चोरी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है।पीड़ित द्वारा … Read more
- किशनगंज:एसपी ने जनता दरबार में आमजनों की सुनी समस्या,दिए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि एसपी संतोष कुमार मंगलवार को अपने कार्यालय परिसर में आमजनों की समस्या से रूबरू हुए।एसपी ने बारी बारी से आमजनों की समस्याएं सुनी।एसपी ने अपने कार्यालय परिसर में आम जनों के लिए जनता दरबार लगाया … Read more
- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मवेशी लदी दो ट्रक को पकड़ा, दो गिरफ्तारमवेशियों को क्षमता से अधिक क्रूर तरीके से किया गया था लोड मवेशी फैक्ट्री ले जाने के नाम पर होती रही है मवेशी की तस्करी –सुनील तिवारी किशनगंज/राहुल कुमार शहर के तेघरिया स्थित रेलवे क्रॉसिंग के … Read more
- किशनगंज:किशोर के हत्या मामले की जांच तेज,साक्ष्य किया गया एकत्रितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के गोढिया हाट वार्ड संख्या–2 से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय किशोर किशन कुमार ऋषिदेव का शव मंगलवार को संदिग्ध अवस्था … Read more
- पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदान कर्मियों को सामग्री वितरणविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड (पैक्स) टेढ़ागाछ की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं। इस क्रम में प्रखंड मुख्यालय … Read more
- KishanganjNews:आग लगने से दो परिवारों का घर जलकर राख,लाखो का नुकसानटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के पिपरा गांव वार्ड संख्या–2 में बुधवार को भीषण आगलगी की घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि खाना बनाने के दौरान … Read more
- प्लाईवुड लदी ट्रक में लगी आग, धुंधू कर जला पूरा ट्रक, कोई हताहत नहींबंगाल के इस्लामपुर से किशनगंज आ रहा था ट्रक, शॉट सर्किट बनी आग का कारण किशनगंज/राहुल कुमार किशनगंज एनएच 27 स्थित बस स्टैंड के समीप एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपेटे इतनी … Read more
- उद्योग मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,प्रक्रिया को सरल बनाने सहित दिए अन्य निर्देशबिहार सरकार में उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को विभागीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान राज्य में औद्योगिक विकास की वर्तमान स्थिति, निवेश प्रस्तावों की प्रगति, स्टार्टअप … Read more
- किशनगंज में विश्व कैंसर दिवस पर निशुल्क जांच शिविर का हुआ आयोजनकिशनगंज /राहुल कुमार अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विश्व कैंसर दिवस के मौके पर निशुल्क पाप समीर सेंटर टेस्ट कैंप का आयोजन किशनगंज सदर अस्पताल में किया गया। इस कैंप में कई महिलाओं की गर्भाशय … Read more
- किशनगंज के आदित्य का सुपर 50 में चयन, नीट/जेईई की मुफ्त कोचिंग मिलेगीकिशनगंज/राहुल कुमार पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मोतिहारा किशनगंज के दसवीं के छात्र आदित्य कुमार का चयन बिहार सरकार द्वारा संचालित सुपर 50 कार्यक्रम में हुआ है। आदित्य को नीट/जेईई परीक्षा के लिए मुफ्त … Read more
- नवोदय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन,बच्चों ने दिखाया अपनी प्रतिभाकिशनगंज/राहुल कुमार पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मोतिहारा किशनगंज में बुधवार को कनिष्ठ बच्चों के लिए विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान शिक्षिका सविता सिंह के निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शनी … Read more
- राज्य के सभी प्रखंडों में खुलेगा डिग्री कॉलेज, उच्य शिक्षा को मिलेगी गति :सीएमपटना :राज्य में उच्य शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में सरकार ने डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है।सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि सात निश्चय-3 … Read more
- मानवता शर्मशार,नवजात का शव कचरे के ढेर में मिला,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज शहर के सोनार पट्टी रोड स्थित रामबाबू गली में एक पुराने कार्टून के अंदर कचरे के ढेर के पास नवजात बच्ची का शव मिला है।यह नन्ही बच्ची मात्र 3 दिन की थी। आंख ठीक … Read more
- किशनगंज: लापता किशोर का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद,जांच में जुटी पुलिसटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के गोढिया हाट वार्ड संख्या–2 से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय किशोर किशन कुमार ऋषिदेव का शव संदिग्ध … Read more
- वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन किया गयाकिशनगंज/प्रतिनिधि डुमरिया ओवर ब्रिज के पास 28 जनवरी को वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन बरामद कर लिया है।सोने का चेन रविवार की शाम को … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, 11 टन से अधिक केला जब्त, कस्टम को सौंपा गयापौआखाली/रणविजय जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल और सुखानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केले की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है. एसएसबी और पुलिस ने सोमवार की रात्रि गुप्त … Read more
- इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन 5 हजार 859 परीक्षार्थी शामिल,103 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के बीस केन्द्रों में चल रही इंटरमीडिएट की परीक्षा का मंगलवार को दूसरा दिन था।दूसरे दिन भी इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त संचालित हुई। लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है।दूसरे दिन … Read more




























