भाजपा ने आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया

SHARE:

कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में आपातकाल’ के विरोध में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के नव चयनित प्रदेश महामंत्री राजेश राजू झा मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने मुख्य अतिथि राजेश झा का अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ अभिनंदन व स्वागत किया।

बैठक के पूर्व मंचासीन सभी अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ बैठक का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, प्रदेश मंत्री सीमा झा, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी महतो, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार शामिल हुए।

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राजेश झा ने उपस्थित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कटिहार प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह जोश देखकर मन प्रफुल्लित हुआ। उन्होंने जनहित, संगठन की मजबूती एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास को लेकर सार्थक संवाद भी किया। आप सभी के अपार अपनत्व हेतु हृदय की गहराइयों से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक दिए गए सभी कार्यक्रमों को मजबूती के साथ करने का कार्य करें।

इस दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हम सभी का संकल्प है कि सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाया जाए। प्रदेश महामंत्री ने आपातकाल के विरोध में संविधान हत्या दिवस के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि आपातकाल को हम ‘काला दिवस’ के रूप में मना रहे हैं।

यह आवश्यक है, कि इमरजेंसी के रूप में प्रजातंत्र का गला घोंटने का जो कुत्सित प्रयास हुआ था, देश का प्रत्येक नागरिक उसे जान सके। इंदिरा गांधी द्वारा देश के संविधान को बदलकर अपनी कुर्सी बचाने के प्रयास से पूरा देश उद्वेलित हो गया था। उद्वेलना को रोकने के लिए उन्होंने 25 जून 1975 की रात आपातकाल की घोषणा की और हजारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया, उन्हें 19 महीनों से ज्यादा जेल में रहना पड़ा!

उपस्थित मंच आसीन सभी वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में संविधान हत्या दिवस के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम को मानते हुए अपने अपने संबोधन में प्रजातंत्र की रक्षा और मजबूती के लिए आवाज उठाने और संघर्ष करने वाले सभी देशभक्तों को नमन किया। इस मौके पर कार्यक्रम में जिला के सभी पदाधिकारी मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री सभी मंडल अध्यक्ष विधानसभा संयोजक विधानसभा प्रभारी मंडल प्रभारी पूर्व के सभी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई