सांसद तारिक अनवर ने सुनी ग्रामीणों की समस्या,निदान का दिया भरोसा

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या नौ हफलागंज कार्तिक स्थान चौक में विवाह भवन एवं हाई मास्ट एलईडी लाईट लगाने की मांग स्थानीय ग्रामीण सहित सिरनिया पश्चिम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार साह ने सांसद तारिक अनवर से किया।

इससे पूर्व सांसद को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्थानीय मांगों का ज्ञापन भी सांसद को सोपा। वहीं सिरनिया पूरब पंचायत के गोलाघाट में वार्ड सदस्य सह उप मुखिया मो. सकुर आलम के आवास पर सांसद का भव्य स्वागत किया गया। फूलों का माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । मौके पर उप मुखिया मोहम्मद सकुर आलम ने अपने पंचायत में बड़ी नहर मरंगी पिच रोड से परतेली फोर लाइन तक पक्की सड़क का निर्माण,गोलाघाट चौक से बलुआ संथाली तक पक्की सड़क का निर्माण, गोलाघाट में जन वितरण प्रणाली की दुकान खोलने की मांग सहित बिजली में हो रही भारी कटौती को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा कहा कि अभिलंब इन पर सांसद को संज्ञान लेना चाहिए।

वहीं सांसद ने कहा कि सबों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर सिरनिया पूरब पंचायत के उप मुखिया मोहम्मद शकुर आलम,समिति सदस्य मोहम्मद शमीम आलम,समाजसेवी मोहम्मद कमरुल होदा, समाजसेवी मोहम्मद जियाउल हक,वार्ड सदस्य मोहम्मद संजर, मो. इमाम,मो. रजाउद्दीन, मोहम्मद जाकिर हुसैन,मोहम्मद नूरुद्दीन आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई