सागर चंद्रा/ किशनगंज
स्थानीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अपने परिजन के साथ इलाज कराने पहुंचे अररिया निवासी मानसिक रूप से बीमार युवक के लापता हो जाने का मामला सामने आया है।
काफी खोजबीन के बाद भी जब परिजन अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र स्थित चौरी गांव निवासी घनश्याम साह (32) पिता दोरीक लाल साह को ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहे तो वे पुलिस के समक्ष मदद की गुहार लगाने पहुंच गए। पिता के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
परिजनों ने बताया कि गत 24 जून को वे मानसिक रोगी से पीड़ित घनश्याम का इलाज कराने माता गुजरी मेडिकल कॉलेज आये थे। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही वह अचानक लापता हो गया।
























