परभेली में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का हुआ शुभारंभ

SHARE:

कदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के रामदयाल +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय परभेली के प्रांगण में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय का शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं अभिभावकों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति देखी गई।

आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार, जिला पार्षद आशा सुमन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार दास, भाजपा नेता धर्मेंद्र नाथ ठाकुर, पूर्व मुखिया किशोर कुमार भगत, युवा नेता रवि कुमार सहित अन्य अतिथियों ने भाग लिया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है।

ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकता को देखते हुए सरकार ने सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय का स्थापना किया है।जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन, भारतीय संस्कृति और व्यक्तित्व विकास से जोड़ना है ताकि वे भविष्य में देश और समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेम कुमार ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही समाज का समग्र विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध कराना हम सबों की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे प्रयासों को समाज का सहयोग की काफी जरूरत है।

जिला पार्षद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मॉडल विद्यालय की स्थापना से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक विकास का मौका मिलेगा।उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और उन्हें नियमित विद्यालय भेजने का अपील की। मौके पर समाजसेवी मो० नईम, समिति सदस्य चम्मन यादव, अब्दुल बारीक, रविकांत साह, रहमानी, सरपंच अरहना खातून, प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव, शिक्षक शंभु मंडल, संजीव कुमार, रक्षा कुमारी, मनोज कुमार मंडल, पंकज कुमार, मो. महताब, मो. अंदलिब सदानी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!