इंडियन बैंक द्वारा मोहनपुर पंचायत के पूर्व मत्स्यजीवी मंत्री के आवास को किया गया सील

SHARE:

मनसाही/कटिहार-इंडियन बैंक कुमारीपुर के शाखा प्रबंधक निशांत आनंद ने प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के पूर्व मत्स्यजीवी मंत्री सह पूजा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर नूतन देवी के आवास को मनसाही अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल,मनसाही थाना के एसआई राजेश कुमार की उपस्थिति में सील कर दिया हैं। इस बाबत शाखा प्रबंधक निशांत आनंद ने बताया कि पूजा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर नूतन देवी पति सुभाष सिंह ने कुमारीपुर इंडियन बैंक से 22 लाख लोन लिए थे ।

कई बार बैंक की तरफ से नोटिस किया गया पैसे रिटर्न करने के लिए लेकिन 22 लाख रुपए नहीं रिटर्न किए। थक हार कर मनसाही अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल एवं मनसाही थाना के एसआई राजेश कुमार एवं पुलिस बल के द्वारा उनके आवास बड़ी मोहनपुर पहुंचकर लोन की राशि की मांग किए नहीं देने पर उनके घर को सील कर दिया गया है। जब तक लोन के पैसे वापस नहीं करते हैं उनका घर सील रहेगा। अगर कोई व्यक्ति उनके घर खरीदना चाहते हैं तो कुमारीपुर इंडियन बैंक जाकर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!