जयनगर कब्रिस्तान जाने वाली सड़क में बाउंड्री बॉल निर्माण शुरू,ग्रामीणों में हर्ष का माहौल

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के जयनगर कब्रिस्तान जाने वाले सड़क के पूरब साइड में 80 फीट बाउंड्री बॉल निर्माण का शुभारंभ पंचायत के मुखिया मरजीना खातून,मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक ने शुरू किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल ने कहा कि जयनगर कब्रिस्तान जाने वाली सड़क के पूरब साइड में 10 इंच का बाउंड्री बॉल का निर्माण किया जाएगा।

कुल 80 फीट तक बाउंड्री बॉल का निर्माण किया जाएगा ।जिससे सड़क टूटने से बचेगा। इस अवसर पर साहेबनगर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी सह समाजसेवी शाह कमाल ने बताया कि काफी दिनों से पंचायत के मुखिया से जयनगर जाने वाले कब्रिस्तान में सड़क के पूरब साइड बाउंड्री बॉल निर्माण कराने की मांग कर रहे थे।

शनिवार को विधिवत बाउंड्री बॉल निर्माण का शुभारंभ हो गया। अब 10 इंच का बाउंड्री बॉल का निर्माण होने से सड़क टूटने से बचेगा साथ ही 80 फीट तक बाउंड्री बॉल का निर्माण होना हैं। बाउंड्री बॉल निर्माण ग्राम पंचायत राज साहेबनगर पंचायत के कोष से किया जा रहा हैं । इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक,जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी सह समाजसेवी शाह कमाल,इंजीनियर खुर्शीद आलम, इंजीनियर सलीम अख्तर,फिरोज आलम आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!