मनसाही/कटिहार – थाना क्षेत्र के चित्तौड़िया में बीते देर रात्रि को चोरी करने आये चंदन कुमार पोद्दार एवं रवि कुमार साह को स्थानीय ग्रामीण की सहयोग से मनसाही पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं।
इस दौरान अपर थानाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी ने बताया कि बीते रात को चितौरिया में सहायक थाना क्षेत्र के चंदन कुमार पोद्दार एवं रवि कुमार साह ने चोरी करने के नियत से किसी के घर में घुस गया जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन को दिया गया।

मौके पर मनसाही में पद स्थापित अपर थानाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहयोग से दोनों को धर दबोचा एवं दोनों को हिरासत में ले कर थाना लाया साथ ही उन दोनों के साथ एक टोटो एवं एक मोटरसाइकिल बाइक भी जप्त की गई हैं। दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।





















