महमूद चौक में नाला निर्माण कार्य का नगर आयुक्त ने लिया जायजा,गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

SHARE:

कटिहार – शहर के महमूद चौक के समीप बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य का नगर आयुक्त संतोष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक को कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

नगर आयुक्त श्री कुमार ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की गहन जांच की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि शहरवासियों को जलजमाव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इन मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!