सागर चंद्रा/ किशनगंज
अज्ञात चोरों ने बंदोबस्त कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मुख्य द्वार का ताला टूटा देख कर कर्मियों को अनिष्ट की आशंका हो गई। जांच के दौरान पता चला कि आईआईसी रूम और बंदोबस्त पदाधिकारी के प्रकोष्ठ का भी ताला भी टूटा हुआ है।
अज्ञात चोरों ने बंदोबस्त पदाधिकारी के प्रकोष्ठ का टीवी, रूम हीटर, एसी का कॉपर पाइप, इन्वर्टर, बैटरी एवं स्टैंड फैन सहित अन्य सरकारी सामान की चोरी कर ली थी।
कार्यालय के प्रभारी प्रधान सहायक अरूण कुमार पासवान की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। चोरों के शिनाख्त के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।






















