पुलिस अधीक्षक ने बहादुरगंज थाना का किया निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

पुलिस अधीक्षक द्वारा बहादुरगंज थाने का शनिवार के दिन औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने की गहन जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने कार्यालय के फाइलों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रख-रखाव को देखा साथ ही साथ मालखाने में जब्त सामानों की स्थिति और शस्त्रागार में हथियारों की सुरक्षा का बारीकी से निरीक्षण किया गया।


वहीँ सुरक्षा के दृष्टिकोण से हाजत की स्थिति और थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की भी जांच की गई। इसके साथ ही परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुनील कुमार को दिया गया।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने थाने में लंबे समय से लंबित कांडों, वारंटों के तामिला और कुर्की जब्ती के निष्पादन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इसके अलावा
रात्रि गश्ती को अधिक प्रभावी बनाने,वाहन जांच अभियान में तेजी लाने, और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था (कानून-व्यवस्था) संधारण को हर हाल में दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।


एसपी ने थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता से आने वाली शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निष्पादन किया जाए। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए ताकि लोग बेझिझक अपनी समस्याएं रख सकें। उन्होंने सभी कर्मियों को आम जनता के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करने की नसीहत दी।


इस दौरान मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरु सिराज, अंचल पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज, थानाध्यक्ष बहादुरगंज समेत थाना परिसर मे पदस्थापित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!