अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर कोचाधामन थाना में शपथ, जागरूकता रैली निकालकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

एसपी के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में कोचाधामन थाने में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर शपथ लिया गया। थाना अध्यक्ष इजहार आलम के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने नशा से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने और आमजन को नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने को लेकर संकल्प लिया।

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने  थाना अध्यक्ष इजहार आलम के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली।जागरुकता रैली कोचाधामन थाने से निकल कर ब्लाक चौक,अस्पताल चौक एवं भट्टा हाट होते हुए पुन थाना प्रांगण पहुंचकर संपन्न हो गया।

इस दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा नशा मुक्त समाज का निर्माण को लेकर कई नारे लगाकर आम जनों को नशा मुक्त समाज के निर्माण, नशीली पदार्थों के सेवन नहीं करने एवं इन पदार्थों के तस्करी के खिलाफ एवं नशा के दुष्प्रभाव से जागरूक किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई