मनिहारी /कटिहार जाको राखे साईंया मार सके ना कोई, इसका उदाहरण बुधवार की शाम पीरमजार घाट पर नाव डूबते समय देखने को मिला । नाव मे महिला ,पुरूष, बच्चा सहित कुल 13 लोग सवार थे । जिसमे बारह लोगो सुरक्षित बच गए। परंतु एक पांच वर्षीय लड़की नदी मे लापता हो गई है।
नाव पीरमजार घाट से खुली और कुछ दुर बढ़ते ही नाव मे पानी भर गया और चीख पुकार मच गई नाव डुबने लगी । इसी बीच चार नवयुवक ने तैरकर जान बचा लिया । बाकि बचे लोगो को स्थानीय लोगो तथा पुलिस प्रशासन की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया । नाव पर सवार जादू महतो के पांच वर्षीय पुत्री आंचल नदी में लापता हो गई। आंचल के परिजनो ने बताया कि नाव डुबने के दौरान आंचल का हाथ छुट गया और वह नदी के गहरे पानी मे लापता हो गई।
गुरूवार दोपहर बाद तक लापता आंचल का अता पता नही चल सका है। राजस्व कर्मचारी सदानंद मंडल, सामाजसेवी करण मानस तथा बच्ची के परिजनो एवं स्थानीय गोताखोर की मदद से नाव के सहारे लापता आंचल की खोज मे मनिहारी घाट से साहेबगंज क्षेत्र मे निकले हैं ।
लापता आंचल झारखंड राज्य के साहेबगंज थाना क्षेत्र के कारगील दियारा मखम्लपुर के रहने वाले हैं। आंचल के माता फुलो देवी मनिहारी से बाजर कर वापस कारगिल दियारा जा रही थी । लापता आंचल के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
19 नवम्बर 2025 को मनिहारी अंचल के दिलारपुर पंचायत के हथकोला के समीप गंगा नदी पार करने के दौरान एक छोटे आकार के नाव पर बारह मजदुर सवार होकर बिचली दियारा मजदुरी करने जा रहे थे । जिसमे दस लोगो ने नदी मे तैरकर जान बचा लिया तथा दो बाल मजदुर युवती नदी मे लापता हो गई थी । जिसका शव कई दिनो बाद बरामद हुआ था ।

























