खरीफ महाभियान के तहत खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

बारसोई /कटिहार – प्रखंड ई-किसान भवन सभागार बारसोई में खरीफ महाभियान के तहत एकदिवसीय खरीफ कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी बारसोई पवन कुमार,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद जिन्ना एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ सुशील सिंह, डॉ प्रभात कुमार तथा उप परियोजना निदेशक शशिकांत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर बड़ी संख्या क्षेत्र के अन्नदाता मौजूद रहे। इस दौरान बीएओ ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के द्वारा “खरीफ महाभियान” के तहत देशभर में कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस महाभियान का यह उद्देश्य है कि सभी किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेती के तरीके में परिवर्तन लाकर अपनी उपज बढ़ाएं।

उन्होंने प्राकृतिक खेती, जैविक खाद एवं मोटे अनाज के उत्पादन पर जोड़ दिए जाने की बात कहीं। इसके साथ ही बीएओ ने दलहन-तिलहन में आत्मनिर्भरता, बीज उपलब्धता,कॉटन मिशन, बागवानी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संतुलित उर्वरक एवं ड्रॉप मोर क्रॉप तथा कृषि यंत्रीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दीं। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा आज किसानों को खेती में सहूलियत देने के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं । किसानों को इसका सही उपयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आजकल किसानों को केसीसी सैचुरेशन, एग्री इंफ्रा फंड, पीएम आशा, फसल बीमा, एफपीओ फाइनेंस आदि सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं । उन्होंने किसानों से उक्त योजना का लाभ लेने की अपील की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई