डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत के नवादा चौक पर आयोजित चौबीस प्रहरीय रामनाम संकीर्तन का सफल आयोजन किया गया।मुखिया आलोक चौहान के नेतृत्व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए मिशाल साबित हुआ। कार्यक्रम स्थल की सजावट, परिसर की स्वच्छता एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाये रखने में आयोजन समिति की ओर से हरसंभव प्रयास किया गया था।
इस चार दिवसीय आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल महिलाएं जोला घाट में कलश भर कर घंटों नगर भ्रमण करते हुए यज्ञस्थल पर पहुंची।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना के बाद अगले सुबह लगभग दो दर्जन देवी-देवताओं की प्रतिमा का पूजन कर कीर्तन मंडलियों द्वारा हरिनाम संकीर्तन तथा वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा हवन का कार्यक्रम 72 घंटे तक निरंतर चलता रहा।
हवनकुंड में पूर्णाहुति देने के बाद श्रद्धालुओं ने नम ऑखों से प्रतिमाओं का जल-प्रवाह किया गया। इस दौरान पूरे गांव सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय रहा।ग्रामीणों की ओर से सामिष भोजन का परित्याग कर रखा था।वहीं आयोजकों द्वारा लंगर की व्यवस्था की गई थी।रात में रासलीला का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम स्थल पर मेला का भी आयोजन किया गया था।
समसी मालदह से आई महिला कीर्तनं मंडली इस आयोजन का मुख्य केन्द्र बनी रही।उसके प्रदर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती थी।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो के नेतृत्व में डंडखोरा पुलिस काफी सजग देखी गई।आयोजन को सफल बनाने में काशी प्रसाद चौहान,दिलीप चौहान,मनोज चौहान,मिथिलेश चौहान,चंचल चौहान,मनोज ठाकुर,योगी चौहान सहित कई अन्य सक्रिय रहे।
























