घूसखोरी के आरोप में पिंढाल पंचायत के राजस्व कर्मचारी निलंबित

SHARE:

आरोप की सत्यता की जांच के लिए त्रिसदस्यीय कमिटि गठित

एक सप्ताह में विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का जिला पदाधिकारी ने दिये निर्देश

कटिहार – सुबे के राज्य सरकार की राजस्व विभाग में जनसाधारण के काम पारदर्शी, नियमानुकुल व भ्रष्टाचार रहित किये जाने की कवायद की जा रही है। लेकिन इस विभाग में कतिपय धनलोलुप व भ्रष्ट कर्मी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला जिले के आजमनगर प्रखंड के पिंढाल पंचायत के राजस्व कर्मी सुनील ठाकुर से जूडा हुआ है।

उक्त राजस्वकर्मी द्वारा एक किसान से म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत लिये जाने का दृष्य विभिन्न सोशल मिडिया चैनलों प्रसारित व प्रिंट मिडिया में भी प्रकाशित है।मामला प्रकाश में आने के तत्काल बाद जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्वकर्मी सुनील ठाकुर को तत्काल निलंबित करते हुए इस दिशा में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच दल का गठन कर दिया है।

जो एक सप्ताह के अन्दर जांच पूरी कर विस्तृत प्रतिवेदन सौपेगा। उक्त राजस्वकर्मी पर आरोप है कि वह एक किसान से भूमि म्यूटेशन के नाम पर तीसरी बार नजराना(ले रहा था। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। निलंबन अवधि में निलंबित राजस्वकर्मी का मुख्यालय मनिहारी अनुमंडल राजस्व अधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई