किशनगंज में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की बड़ी कारवाई

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

किशनगंज शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने सोमवार को सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। नगर परिषद की टीम ने धर्मगंज चौक और रेलवे फाटक के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन के साथ पहुंची टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए दुकानों और अस्थायी ढांचों को हटाया।


कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया, जबकि स्थानीय लोगों ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की पहल का स्वागत किया।

नगर परिषद ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!