मेची नदी के कटाव से नवनिर्मित सड़क पर खतरा, गांवों का संपर्क टूटने की आशंका

SHARE:

ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खारुदह पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित ठीकाबस्ता गांव के समीप बहने वाली मेची नदी ने अपना रुख बदल लिया है। नदी के तेज कटाव ने नवनिर्मित सड़क को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है।

कटाव की रफ्तार लगातार बढ़ने से गांव का संपर्क टूटने का खतरा मंडराने लगा है।इस संबंध में ठाकुरगंज प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मेची नदी के कटाव से सड़क को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

यदि समय रहते कटाव निरोधी कार्य नहीं कराया गया तो कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो सकता है।

मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। वही ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि सड़क और गांवों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई