विद्यालय से कंप्यूटर सहित अन्य सामान चुरा ले गए चोर,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

प्रतिनिधि/किशनगंज

अज्ञात चोरों के द्वारा विद्यालय से कंप्यूटर सहित अन्य सामान चुरा लेने का मामला प्रकाश में आया है।शिक्षा के मंदिर में हुई चोरी से स्थानीय अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।

पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर स्थित मध्य विद्यालय शिक्षा सुधार का है । चोरी की घटना की प्राथमिकी सोमवार को किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश के तहत 1 जून से 21 जून तक विद्यालय बंद था। सोमवार को विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के गेट व कमरे का ताला खोलने पर पता चला की विद्यालय में चोरी की घटना घटित हुई है।जिसमें कीबोर्ड, सीपीयू, माउस,मोटर आदि सामानों की चोरी कर ली गई है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले के तहकीकात में जुट गई है ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई