प्रतिनिधि/किशनगंज
किशनगंज से नाबालिग लड़कियों के लापता होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला शहर के धर्मगंज का है ।मामले में नाबालिग लड़की के परिजन ने सोमवार को किशनगंज सदर थाना में नाबालिग लड़की के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की 20 जून को अपने घर से निकली थी।
घर वालो को उसने बताया था कि वो किसी कार्य से जा रही है।लेकिन देर शाम होने पर भी वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू की। खोजबीन के बाद भी नाबालिग लड़की नहीं मिली।
इसके बाद परिजनों को चिंता सताने लगी।काफी खोजबीन के बाद भी नाबालिग लड़की का कोई पता नहीं चलने पर परिजन शिकायत दर्ज करवाने किशनगंज सदर थाना पहुंचे। किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस नाबालिग लड़की की खोजबीन में जुट गई है। किशनगंज सदर थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू कर दी गई है।आसपास के थाना से भी संपर्क साधा गया है।



























