KishanganjNews:414.12 लीटर विदेशी शराब लदी एक चार चक्का वाहन को बहादुरगंज पुलिस ने किया जप्त, आरोपी हुआ फरार

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर महादेवदिघी चौक के समीप विदेशी शराब लदी एक चार चक्का वाहन को बहादुरगंज थाना की पुलिस ने जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।जहां जब्त वाहन से विभिन्न ब्रांड की 414.12 लीटर विदेशी शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने फरार वाहन चालक एवं वाहन के स्वामी के विरुद्ध बहादुरगंज थाना मे पुलिस ने कांड दर्ज कर अग्रतर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।


जानकारी देते हुए संदर्भ में थाना अध्यक्ष बहादुरगंज सुनील कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम ठाकुरगंज के रास्ते बहादुरगंज की ओर से विदेशी शराब की एक खेप की तस्करी की सुचना बहादुरगंज थाना की पुलिस को मिली। जहां सूचना के आलोक में पुलिस टीम के द्वारा लोहागाड़ा हाट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जाने लगा की तभी सिलीगुड़ी की ओर से आ रही एक चार चक्का वाहन WB 02AA 8225 पुलिस को वाहन जांच अभियान चलाते देख तेज गति से रास्ता बदलकर भागने लगी।

जहां तस्कर वाहन चालक के द्वारा वाहन को महादेवदिघी ओवर ब्रिज के ऊपर खड़ी कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकला। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस के द्वारा आरोपी वाहन चालक सहित वाहन स्वामी के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर कार्यवाही प्रारम्भ कर चुकी है।वही एसडीपीओ खुसरो शिराज ने कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई