KishanganjNews:नए जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने संभाला पदभार,विकास की दोहराई प्राथमिकता

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार ने सोमवार को समाहर्ता-सह-जिलाधिकारी, किशनगंज के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया. मालुम हो कि निवर्तमान जिला पदाधिकारी विशाल राज ने उन्हें पदभार सौंपा,इस मौके पर समाहरणालय में नव पदस्थापित जिला पदाधिकारी नवीन कुमार का अधिकारियों ने स्वागत किया।

पत्रकारों से बात करते हुए श्री नवीन कुमार ने विकास की प्राथमिकता दोहराई और कहा कि योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचे और आगामी मोहर्रम पर्व में विधि व्यवस्था सुचारू रहे यह उनकी पहली प्राथमिकता होगी ।उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए जो भी प्रभावी कार्य होगा वो किया जाएगा ।

श्री कुमार ने आगे कहां की सुरक्षा को लेकर पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के साथ समन्वय स्थापित कर जो भी आवश्यक कदम होगा उठाया जाएगा।बताते चले कि उनके कार्यभार संभालते ही जिले के प्रशासनिक महकमे में नई ऊर्जा और नई उम्मीदों का संचार हुआ है. प्रशासनिक हलकों में इसे जिले के विकास और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!