पूर्व मुखिया व सेविका पुत्र ने बीपीएससी परीक्षा में मारी बाजीपहले प्रयास में हीं सोमनाथ को मिली सफलता

SHARE:

कदवा/कटिहार–हौसले बुलंद हों तो मंजिल जरूर मिलती है।प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत सागरथ पंचायत के गौरीगंज निवासी सोमनाथ की सफलता ने इस कथन को सच कर दिया है।सागरथ पंचायत के पूर्व मुखिया रामनाथ मंडल एवं आंगनबाड़ी सेविका जूली देवी के एकमात्र पुत्र सोमनाथ 70 वीं बीपीएससी की परीक्षा में 1467 वें स्थान पर सफलता हासिल की है।

उन्होंने मां बाप सहित शिक्षण पेशे से जुडे अपने स्वर्गीय दादा द्वारिका नाथ मंडल का नाम रौशन किया है। तो वहीं परिजनों के साथ पंचायत और प्रखंड वासी भी उसकी सफलता से गौरवान्वित हो रहे हैं। सोमनाथ ने अपनी प्राथमिक शिक्षा कुम्हड़ी तथा माध्यमिक और उच्च शिक्षा पूर्णियाॅ से पूरी की है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार, पूर्व विधायक डा.शकील अहभद खाॅ, पूर्व प्रमुख पारस राय सहित प्रखंड क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सफलता पर उसे शुभकामना दी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!