स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग विषय पर कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

कटिहार – शहर के खेल भवन में स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग विषय पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला गंगा समिति की ओर से आयोजित की गई।कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के साथ-साथ योग शपथ,हस्ताक्षर अभियान,सेल्फी प्वाइंट, रंगोली एवं पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशुतोष द्विवेदी, जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति एवं विशिष्ट अतिथियों में संतोष कुमार नगर आयुक्त नगर निगम, कुमार धनंजय अपर समाहर्ता आपदा विभाग, सुदामा प्रसाद सिंह निदेशक डीआरडीए एवं संजीव कुमार सिंह जिला खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत,खेल विभाग,नेशनल कैडेट काॅप, नेशनल सर्विस स्कीम ,भारत स्काउट एंड गाइड तथा विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई