सालमारी /कटिहार – कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा इमाम जाफर को कदवा प्रखंड का कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है। जिला अध्यक्ष संजय सिंह अर्बन ने कहा की प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए कदवा प्रखंड अध्यक्ष के लिए युवा चेहरा को प्रखंड अध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है। वह पहले से संगठन से जुड़ा है।
पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा काम किये हैं।यही कारण है की इमाम जाफर को प्रखंड की जिम्मेदारी दी गयी है। प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी को इस का लाभ मिलेगा। ज्ञात हो की ग्राम पंचायत चनदहर के ग्राम चनदहर मीनापुर निवासी इमाम जाफर जमीनी स्तर से जुड़ा है।कदवा विधान सभा क्षेत्र में पार्टी हित में कार्य करने एवं पार्टी जनाधार को और धारदार बनाने में महत्वपूर्ण भुमिका में रहे हैं।इन्हें प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी को निचले स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष इमाम जाफर ने कहा की पार्टी के द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है। निष्ठापूर्वक काम करेंगे। पार्टी के प्रति समर्पित हो कर काम करने की बात कही साथ हीं पार्टी हित में जनाधा को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने की बात कहे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सांसद तारिक अनवर, पुर्व विधायक डा शकील अहमद खान, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, पुर्व जिला अध्यक्ष प्रेम राय, पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अनसार काजमी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सनोवर आलम, हबीब सरकार, जमील अख्तर, मामून रशीद आदि के प्रति आभार व्यक्त किये।


























