जमीन रजिस्ट्री शुल्क बृद्धि करने पर मुख्य पार्षद ने दी तीखी प्रतिक्रिया,कहा जनता पर बोझ डाल रही है सरकार

SHARE:

कटिहार ग्रामीण – राज्य सरकार की ओर से जमीन की रजिस्ट्री शुल्क पर अचानक दोगुनी वृद्धि किये जाने पर राजद नेता सह मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर किया है । उन्होने सोमवार को अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार राजस्व की पूर्ती करने के लिए आम जनो पर आर्थिक बोझ डाल रही है।

खास कर जमीन की रजिस्ट्री पर दोगुना शुल्क बढ़ा देने से किसान मजदूर तबके पर भारी अधिभार बढ़ गया है । अब जमीन का रजिस्ट्री कराना आम आदमी के वस मे नही रहा है । राजद नेता ने कहा कि एक तरफ बिहार सरकार बिहार मे शराब बंदी कर राजस्व का नुकसान कर रही है ।

दुसरी और शराब माफिया माले माल हो रहें हैं । बिहार मे धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है । राज्य सरकार जमीन की रजिस्ट्री शुल्क ना बढ़ाकर शराब चालु कर दे तो बिहार मे राजस्व की कमी नही होगी । आम आदमी को अर्थिक बोझ का दंश भी नही झेलना होगा ।

राजद नेता ने कहा की भाजपा सरकार गरीबो का गरीबी दूर करने के बजाय उनके माथे तरह तरह के आर्थिक बोझ डाल रही हैं । जीएसटी टेक्स, वाणिज्य कर, परिवहन, सहित अन्य बड़े बिजनेस करने वालो पर टेक्स का अधिभार बढ़ाना चाहिए। उन्होने पीएम से अनुरोध किया है कि अगर बिहार मे शराब बंदी है तो यूपी, बंगाल और झारखंड सहित पुरे देश मे भी शराब बंदी होनी चाहिए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई