मनसाही में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

मनसाही/कटिहार – थाना परिसर मनसाही में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी मो. इस्माइल ने किया। शांति समिति का संचालन करते हुए थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने सभी खलीफाओं से सरकार के गाइडलाइन का अनुपालन करने और सभी से लाइसेंस लेने की अपील की। बैठक में सभी से मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक मनाने,असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को देने,तय रूट से ही जुलूस निकालने की अपील प्रशासन के द्वारा की गई।

बैठक में उपस्थित डीजे संचालकों को भी कई हिदायत दिए गए और नियम का अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई की बात कही गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं खलीफाओं ने प्रशासन से भी अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करने एवं सभी रूटों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती करने की अपील प्रशासन से की।

बैठक में विभिन्न इमामबाड़ा के खलीफा सहित जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, मरंगी पंचायत के मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव, कांग्रेस एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान,मरंगी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रतन कुमार यादव, साहेबनगर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मधुसूदन पासवान उर्फ कन्हैया, चित्तौरिया पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान, साहेबनगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद तज्जमुलहक आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई