समेली की बेटी नेहा वर्धन ने राजस्व अधिकारी बन किया प्रखण्ड का नाम रौशन

SHARE:

समेली /कटिहार -70 वीं बीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर समेली प्रखंड के मल्हरिया पंचायत के खोटा गांव के किसान विपिन कुमार यादव एवं अनुपम देवी की पुत्री नेहा वर्धन ने पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है । अपने तीसरे प्रयास में राजस्व अधिकारी बनने वाली नेहा ने बताया कि उन्होंने अपने गांव खोटा में घर पर रहकर ही ईमानदारी और लगन के साथ मेहनत की अपने पिता तथा परिवार के सदस्यों का संपूर्ण सहयोग उन्हें मिला।

जिससे वो आज इस सफलता के मुकाम तक पहुंच सकी अपने क्षेत्र के छात्रों को उन्होंने संदेश दिया कि घर में रहकर भी अगर पूर्ण ईमानदारी और कड़ी मेहनत के साथ प्रयास किया जाए तो सफलता मिल सकती है। अपने दादा स्व. नीर नारायण यादव जो पेशकार थे। उन्हें अपनी प्रेरणाश्रोत मान कर घर से ही बीपीएससी की तैयारी शुरू की नेहा ने बताया कि जब उनके दादा जी के पदोन्नति के लिए पूरे बिहार में पेन डाउन हुआ था तो इस घटना ने उन्हें ऑफिसर बनने के लिए प्रेरित किया।

अपने पिता और परिवार के सदस्यों के भरपूर सहयोग को भी उन्होंने सफलता का बड़ा हिस्सा बताया । उनकी इस सफलता से पूरे प्रखण्ड क्षेत्र से बधाई संदेश मिल रहे है उनके शिक्षक बुद्धदेव मंडल, मुकेश पासवान, राजेश कुमार सहित बरारी नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद अमन कुमार उनके साथ तैयारी करने वाली साथी श्वेता कुमारी, कोमल कुमारी, रानी कुमारी, मनू कुमारी ने भी उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिला कर शुभकामना दिया ।छोटे भाई राज वर्धन और अंजली वर्धन ने भी अपनी बड़ी बहन की सफलता को अपने लिए प्रेरणाश्रोत बताया । अमन कुमार ने नेहा की सफलता को संविधान के महत्व से जोड़ते को हुवे कहा कि डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर साहब द्वारा रचित संविधान ने महिलाओं को चाहे वो किसी धर्म जाति को हो उन्हें पढ़ने – लिखने का अधिकार दिया जिसका प्रतिफल आज दूरस्थ गांव की बेटियां भी बड़े – बड़े पदों पर जा रही हैं अधिकारी बन रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई