आजमनगर /कटिहार – शनिवार की रात्रि मेघ गर्जन तथा ठनका के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। जिनका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में अलग-अलग जगह पर हो रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बैरिया चांदपुर गांव के लोग महानंदा नदी में मछली मारने के लिए शनिवार की रात्रि आए थे।
मेघ गर्जन तथा ठनका के चपेट में आने से बैरिया चांदपुर निवासी मोहम्मद साबिर (35) पिता मोहम्मद राबुल की मछली मारने के दौरान मौके पर ही मौत हो गई। जबकि झुंड में मछली मार रहे आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मोहम्मद अमजद (24), मोहम्मद दिलबर (37), मोहम्मद शमी आलम (30), मोहम्मद फैजान आलम (2 8) मोहम्मद तौसीफ राजा (21) सहित आधा दर्जन से अधिक लोग ठनका के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थिति की नजाकत को देखते हुए परिजनों द्वारा पूर्णिया कटिहार सिलीगुड़ी आदि सहित कई जगहों पर प्राइवेट अस्पताल में इलाज कर रहे हैं। मृतक मोहम्मद साबिर की पत्नी एक बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक मोहम्मद साबिर के अलावे उक्त परिवार में कमाने वाला और कोई नहीं बचा है। आजमनगर पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है ।




























