डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय (DKAC), अर्राबाड़ी में एसोसिएट डीन-सह-प्राचार्य डॉ० के० सतयनारायणन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. के. सत्यनारायण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी डॉ० मुकुल कुमार,डा आरती कुमारी एवं डॉ० लव द्वारा किया गया।

इसके पश्चात योग सत्र का संचालन प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक अमित कुमार जायसवाल एवं महाविद्यालय के संकाय सदस्यों द्वारा किया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई। अपने संबोधन में डॉ. के. सत्यनारायण ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।

एनएसएस इकाई के समन्वय में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. भोला नाथ साह, डॉ. सोना, डॉ. श्वेता, डॉ. मनीष, डॉ वतस डॉ० रीना एवं डॉ. केविन का व्यवस्थागत सहयोग सराहनीय रहा। प्राचार्य ने सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई