जिला शतरंज संघ ने जिला पदाधिकारी को दी भावभीनी विदाई, सहयोग के लिए जताया आभार

SHARE:

जिला शतरंज संघ के पदेन अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी विशाल राज के स्थानांतरण के अवसर पर जिला शतरंज संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा जिले में शतरंज खेल के विकास एवं संघ को मिले उनके निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।जिला पदाधिकारी को स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।


प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि जिला पदाधिकारी विशाल राज के मार्गदर्शन एवं सहयोग से जिले में शतरंज गतिविधियों को नई दिशा मिली तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सफल आयोजन में प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और खेलों के प्रति विशेष रुचि ने खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को सदैव प्रोत्साहित किया।


इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं नई जिम्मेदारियों में सफलता की कामना की। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि वे जहां भी अपनी सेवाएं देंगे, वहां भी खेल एवं खिलाड़ियों के हित में इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे।


जिला पदाधिकारी श्री राज ने भी जिला शतरंज संघ के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि खेलों के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए तथा शतरंज जैसे बौद्धिक खेल के प्रचार-प्रसार में संघ की भूमिका सराहनीय है।


इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के वरीय उपाध्यक्ष राकेश जैन, आलोक कुमार, डॉक्टर शेखर जालान , महासचिव शंकर नारायण दत्ता, वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार एवं अन्य उपस्थित थे। 

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई