मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के विजयर्धारी हनुमान मंदिर मरंगी में हरिनाम संकीर्तन को लेकर कलश शोभा यात्रा का आयोजन आज किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भोला पासवान ने बताया कि हर साल गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन कराया जाता था।
इस वर्ष मलमास होने के कारण इसका समय आगे बढ़ाकर 17 जून किया गया 17 जून की सुबह कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इनके उपरांत मंदिर परिसर में राधे कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। विधिवत पूजा पाठ कर 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। हरिनाम संकीर्तन में रासलीला का पाठ सहरसा के कलाकार दिखाएंगे।


























