डीएम ने सहयोग शिविर का लिया जायजा,विभिन्न स्टालों का लिया जायजा

SHARE:

हसनगंज /कटिहार -हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत में थाना प्रांगण एवं प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विभागों का स्टॉल लगाया गया था। शिविर का निरीक्षण पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद एवं जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने किया।

शिविर मे लगे स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर जिला पदाधिकारी ने अपना चेकअप करवाया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सभी प्रखंडों में सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि सात निश्चय तीन के अंतर्गत “सबका सम्मान जीवन आसान” इस शिविर में सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है,उनका लाभ प्राप्त करने के लिए सीधे प्रखंड स्तर पर जो भी उनकी समस्याएं हैं उनको बता सकते हैं,और जो भी योजनाओं को प्राप्त करने के पात्र हैं उसे प्राप्त के सकते हैं।

जिला पदाधिकारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि किसी को भी किसी योजना का लाभ लेने में समस्या हो रही है तो पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर के साथ साथ तीन दिन तक 16,17 और 18 ता तक सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है,वहां भी आकर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सहयोग शिविर काफी सफलता की ओर अग्रसर है। पंचायतों में लगे शिविर में मिले शिकायतों का निष्पादन काफी तेजी के साथ किया जा रहा है।

वहीं विधायक ने ग्रामीणों से अपील किया कि शिविर के माध्यम से निर्भीक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ लें। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी,बीडीओ रीना कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आयुष भारद्वाज, सीओ कृष्ण मोहन,कनीय अभियंता रघुनन्दन यादव,पैक्स अध्यक्ष राधा उरांव,मुखिया रीना देवी, उप मुखिया रवि साह,पूर्व पंसस प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिषकांत कुंवर,गौतम कुमार सहित अन्य कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई