दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म,दो नाबालिगों ने ही वारदात को दिया अंजाम

SHARE:

फलका/कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बच्चियों पुत्री और भतीजी के साथ जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही दो विधि विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना बीते दिनों की है। पीड़िता अपनी पुत्री को घर में न पाकर उसकी तलाश कर रही थी।इसी दौरान उसने पड़ोस के एक लड़के को अपने घर से बाहर जाते देखा।पूछने पर उसने बताया कि बच्ची बरामदे पर है।

जब महिला वहां पहुंची तो उसने अपनी पुत्री और गोतनी की पुत्री भतीजी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया और बच्चियों ने घटना की जानकारी दी।जिसके बाद
पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवायी। मामले में थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर दोनों विधि विरूद्ध बालक को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई