मनिहारी /कटिहार – हैदराबाद मजदूरी करने गए एक युवक का छत से गिर कर मौत हो गया है । मृतक युवक राजा महतो (20) पिता टुनटुन महतो मनिहारी नगर के वार्ड दो का रहने वाला है । मृतक के पिता टुनटुन ने बताया कि राजा चार माह पूर्व मजदूरी करने हैदराबाद गया था। विगत दिन काम करने के दौरान वह छत से नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई है ।
मृतक के पिता ने यह भी बताया कि जिस कंपनी में राजा काम करता था। वह कंपनी टाल मटौल कर पल्ला झाड़ रहा है । उन्होने बताया कि इनके बेटी दमाद भी हैदराबाद मे काम करते थे।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के बहन बहनोई मृतक राजा का शव बरामद कर लिया है । मृतक के पिता ने यह भी बताया कि शव को हैदराबाद से मनिहारी लाने मे 80 हजार रूपया खर्च लग रहा है । रूपया के अभाव मे शव को मनिहारी लाना संभव नही है। समाजसेवी करण मानस ने मनिहारी प्रशासन से मृतक के परिजनो को सहयोग करने का अनुरोध किया है ।
























