प्रतिनिधि/किशनगंज
सदर थाना क्षेत्र के गांधी चौक पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास से बाइक चोरी की घटना की प्राथमिकी मंगलवार को सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित डेमार्केट निवासी संकेत दास सोमवार को उक्त बाइक को लेकर पीएनबी शाखा के पास एक गए थे।
बाइक उनके पिता ने नाम से निबंधित है।बाइक को बैंक के पास में लगाकर बैंक चले गए थे। वापस लौटने पर देखा की बाइक अपने स्थान पर नहीं थी।काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली।

























