किशनगंज :मंडल कारा में करंट लगने से बंदी घायल,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

स्थानीय मंडल कारा में करंट लगने से एक बंदी घायल हो गया। घायल की पहचान असादुल शेख पिता जहीरूद्दीन शेख के रूप में की गई है। बुधवार सुबह वह स्नान करने के बाद कपड़ा सुखाने गया था।

इसी दौरान बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से उसे जोरदार झटका लगा। झटके के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल परिसर में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में उसे मंडल कारा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां ससमय समुचित इलाज प्रारंभ हो जाने से उसके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। हालांकि घटना के संबंध में पूछे जाने पर मंडल कारा के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!